फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The wildlife could not be caught even after a month

Bareilly News: एक माह बाद भी नहीं पकड़ा जा सका वन्यजीव

Thu, 08 May 2025 02:29 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 08 May 2025 02:29 AM IST
विज्ञापन
The wildlife could not be caught even after a month
गांवों में दहशत, किसान कर रहे जल्द पकड़ने की मांग
विज्ञापन

क्योलड़िया। किसान पर हमले के एक माह बाद भी वन्यजीव पकड़ा नहीं जा सका है। इससे गांवों में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने जल्द से जल्द पकड़े जाने की मांग की है।
इससे पहले विकासखंड भदपुरा के गांव बिहारीपुर अब्दुल रहमान में आठ मार्च को किसी वन्यजीव ने गन्ने की सिंचाई कर रहे किसान अरविंद कुमार पर हमला कर घायल कर दिया था। इसके बाद से वन विभाग के कर्मचारियों ने गांव में उपरोक्त वन्यजीव की तलाश शुरू कर दी है, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके संबंधित वन्यजीव ने अपना रास्ता बदल लिया। इसके बाद संबंधित वन्य जीवन, बबूरी, बिहारीपुर पीतम राम, नरहरपुर, गौरी खेड़ा में दिखाई दिया।
विज्ञापन

सर्वे का कार्य करने से कतरा रहे हैं कर्मी
बुधवार को विकासखंड के गांव महेशपुर में उक्त वन्यजीव के पगचिह्न मिले, जिससे ग्रामीणों में अफरा-तफरी मची रही। इधर, चीनी मिलों द्वारा गन्ना के सर्वे करने का कार्य चल रहा है। ऐसी स्थिति में किसान एवं गन्ना पर्यवेक्षक नदी किनारे बसे गांव में गन्ना का सर्वे करने से कतरा रहे हैं। हालांकि वन विभाग इसे मानने से इन्कार कर रहा है। वह इसे सियार के पंजे के चिह्न के रूप में देख रहा है। रेंजर आनंद सिंह ने इसे सियार का पगचिह्न बताया है। ग्रामीणों ने संबंधित वन्यजीव को पकड़े जाने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed