फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The wife returned home after staying away from alcohol.

Bareilly News: शराब से बनाई दूरी तो घर लौटी पत्नी

Wed, 15 Apr 2026 01:21 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 15 Apr 2026 01:21 AM IST
विज्ञापन
The wife returned home after staying away from alcohol.
बरेली। पति की शराब पीने की लत से परेशान होकर घर छोड़ने वाली दो महिलाएं परिवार परामर्श केंद्र में काउंसलिंग के बाद घर लौटने के लिए तैयार हो गईं। दोनों के पतियों ने भी शराब से दूरी बना ली। दोनों ही दंपती अब खुशहाल जीवन जी रहे हैं।
विज्ञापन




बदायूं रोड निवासी महिला ने पति की शराब पीने, मारपीट और घर खर्च के लिए रुपये न बचाने की आदत से परेशान होकर करीब तीन साल पहले घर छोड़ दिया था। दंपती की 10 साल पहले शादी हुई थी। उनके तीन बच्चे भी हैं।
विज्ञापन

महिला ने परामर्श केंद्र का दरवाजा खटखटाया। इसके बाद ढाई महीनों तक अलग-अलग तारीखों पर काउंसलिंग चली। इस दौरान पति को समझाया गया। पति ने अपनी गलती मानी। आदतों में सुधार का वादा किया। तीन साल बाद महिला अपने घर लौट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह नवाबगंज की एक अन्य महिला भी पति की शराब की आदत के कारण बच्चों सहित कई महीने पहले मायके चली गई थी। उसने परामर्श केंद्र में पति के साथ दोबारा रहने की गुहार लगाई। महिला ने शर्त रखी कि अगर पति शराब न पीये और घर खर्च उठाए तो वह वापस जाने को तैयार है। इन दोनों में भी समझौता हो गया।

परामर्श केंद्र की दरोगा परमजीत सिंह ने बताया कि इस तरह के कई मामले आ रहे हैं। महिलाएं घर वापसी तो चाहती हैं, लेकिन उनकी मुख्य शर्त पति का शराब छोड़ना और जिम्मेदारी उठाना है। केंद्र पुरुषों को यह समझाने में सफल रहा है कि शराब के बजाय राशन खरीदने से बच्चों का बेहतर पालन-पोषण होगा। परामर्श के दौरान पतियों को परिवार के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को समझने के लिए प्रेरित किया गया। देर-सवेर कई पतियों को अपनी गलती समझ आई है। इस प्रयास से कई परिवारों को टूटने से बचाया जा सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed