फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The wife lost the election, the BJP leader threatened, said - I have been looking for three days, will pat

चुनाव हारी पत्नी तो भाजपा नेता ने धमकाया, बोला- तीन दिन से तलाश रहा हूं, ठोक दूंगा

Sun, 09 May 2021 12:48 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 09 May 2021 12:48 AM IST
विज्ञापन
The wife lost the election, the BJP leader threatened, said - I have been looking for three days, will pat

ऑडियो वायरल, जिपं सदस्य प्रत्याशी के पति के खिलाफ भमोरा थाने में रिपोर्ट

विज्ञापन
बरेली। पंचायत चुनाव भले ही निपट चुके हैं, लेकिन चुनावी रंजिश का माहौल अभी खत्म नहीं हुआ है। भमोरा थाना क्षेत्र में भाजपा नेता ने पत्नी के जिला पंचायत सदस्य का चुनाव हारने पर विपक्षी को जान से मारने की धमकी दे डाली। ऑडियो वायरल होने के बाद मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
देवचरा निवासी असद अंसारी ने शिकायत करते हुए भमोरा पुलिस को बताया कि शुक्रवार को उनके मोबाइल पर एक कॉल आई। कॉल करने वाले ने बताया कि वह चांड़पुर निवासी जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी कमलेश कुमारी का पति महेश यादव बोल रहा है। चुनाव में बेईमानी की बात कहते हुए गाली गलौज की और कहा कि मैं तेरी तीन दिन से तलाश कर रहा हूं, लेकिन तू मिला नहीं। अब मिलते ही तुझे ठोक दूंगा। असद ने इस बातचीत की रिकार्डिंग भी पुलिस को सौंप दी है। साथ ही धमकी देने की यह रिकार्डिंग वायरल हो गई है। महेश यादव के खिलाफ भमोरा थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी विक्रम सिंह ने बताया कि महेश की पत्नी कुछ वोटों से हार गई थी। इसी को लेकर वह विरोधी को धमका रहा था। उसके खिलाफ रिपोर्ट लिख ली गई है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जीतते हुए मिली हार से बौखलाया नेता
- आरोपी महेश यादव पहले सपा से जुड़ा था और दो बार जिपं सदस्य रह चुका है। बाद में वह भाजपा के साथ आया और स्थानीय सांसद का करीबी हो गया। इस बार महिला सीट होने पर उसने पत्नी विमलेश कुमारी को जिला पंचायत का चुनाव लड़ाया। उनका मुकाबला पूर्व ब्लॉक प्रमुख आदेश यादव के भाई भुवनेश यादव की पत्नी प्रियंका से था जो सपा से जुड़ाव रखती हैं। शुरू में विमलेश जीतती हुई दिख रही थीं और आखिर में करीब 42 वोट से हार गईं। इससे महेश बौखला गया। असद आदेश यादव पक्ष से जुड़ा है। ऐसे कई लोग फिलहाल महेश के निशाने पर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed