{"_id":"6a88ab20d02a67503f010160","slug":"the-widening-of-the-pilibhit-bypass-will-be-based-on-the-nath-corridor-theme-bareilly-news-c-4-bly1015-950536-2026-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: नाथ कॉरिडोर की थीम पर होगा पीलीभीत बाइपास का चौड़ीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: नाथ कॉरिडोर की थीम पर होगा पीलीभीत बाइपास का चौड़ीकरण
Sat, 22 Aug 2026 01:16 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Sat, 22 Aug 2026 01:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। शहर के व्यस्ततम मार्गों में से एक पीलीभीत बाइपास को अब नाथ कॉरिडोर की थीम पर विकसित किया जाएगा। बरेली विकास प्राधिकरण (बीडीए) की ओर से पूर्व में इस मार्ग को आठ लेन बनाने का प्रस्ताव तैयार किया गया था, लेकिन अब योजना को नए सिरे से आकार दिया जा रहा है। 150 करोड़ रुपये के तय बजट में ही अतिरिक्त सुविधाओं को शामिल कर नई कार्ययोजना तैयार की जाएगी।
इसके लिए पीडब्ल्यूडी और बीडीए की टीमों ने संयुक्त सर्वे शुरू कर दिया है। सर्वे में सड़क की मौजूदा स्थिति, यातायात का दबाव, उपलब्ध भूमि, जंक्शन, ड्रेनेज और आमजन की जरूरतों का आकलन किया जा रहा है। रिपोर्ट के आधार पर जरूरी कार्यों को चिह्नित कर उन्हें संशोधित डीपीआर में शामिल किया जाएगा।
विभागीय अधिकारियों के अनुसार, त्रिशूल तिराहे से सेटेलाइट तक करीब 7.40 किमी लंबे मार्ग को आठ लेन करने की योजना है। सड़क को दो चरणों (3.70-3.70 किमी) में विकसित किया जाना प्रस्तावित है। इसके दोनों ओर सर्विस लेन, आरसीसी ड्रेन और सीसी इंटरलॉकिंग का भी प्रस्ताव है। साथ ही, नाथ कॉरिडोर की थीम से जोड़कर इसे शहर के अन्य प्रमुख मार्गों से अलग पहचान देने की तैयारी है।
विज्ञापन
सड़क का बदलेगा स्वरूप
पूर्व में तैयार की गई डीपीआर में ट्रैफिक की सहूलियत को लेकर कुछ खास योजना नहीं थी, लेकिन अब तकनीकी टीम को इस रोड से गुजरने वाले ट्रैफिक का आकलन करने के लिए भी कहा गया है। इसका उद्देश्य केवल सड़क की चौड़ाई बढ़ाना नहीं, बल्कि पूरे कॉरिडोर का स्वरूप बदलना है। यातायात व्यवस्था को बेहतर करने के साथ सड़क के सौंदर्यीकरण, आकर्षक स्वरूप और जनसुविधाओं को भी योजना का हिस्सा बनाया जा रहा है।
वर्जन
बीडीए और पीडब्ल्यूडी की टीमों का सर्वे पूरा होने के बाद संशोधित प्रस्ताव को अंतिम रूप दिया जाएगा। रिवाइज डीपीआर के आधार पर परियोजना को आगे बढ़ाया जाएगा। अब इस मार्ग को नाथ कॉरिडोर की थीम पर विकसित किया जाएगा। साथ ही, नैनीताल रोड पर सोमनाथ द्वार और पीलीभीत रोड पर विश्वनाथ द्वार का निर्माण करवाकर शहर की सांस्कृतिक पहचान को पुख्ता किया जाएगा। - सौम्या पांडेय, उपाध्यक्ष, बीडीए
-- -
नैनीताल रोड पर सोमनाथ और पीलीभीत रोड पर बनेगा विश्वनाथ द्वार
बरेली। बरेली विकास प्राधिकरण (बीडीए) नैनीताल रोड पर सोमनाथ द्वार और पीलीभीत रोड पर विश्वनाथ द्वार का निर्माण कराएगा। बरेली में नाथ कॉरिडोर के तहत पहले ही अवैधनाथ, अलखनाथ, त्रिवटीनाथ और केदारनाथ द्वार विकसित किए जा चुके हैं। अब सोमनाथ और विश्वनाथ द्वार के निर्माण से शहर के प्रमुख मार्गों पर नाथ परंपरा पर आधारित स्थापत्य शृंखला को और विस्तार मिलेगा।
सोमनाथ द्वार पर सोमनाथ ज्योतिर्लिंग और विश्वनाथ द्वार पर काशी विश्वनाथ की झलक दिखाई देगी। इनकी डिजाइन में भगवान शिव की प्रतिमा, त्रिशूल समेत पारंपरिक धार्मिक प्रतीकों को प्रमुखता दी जाएगी। रात में फसाड लाइटिंग के जरिये इनकी वास्तुकला आदि को उभारा जाएगा। साथ ही, दोनों प्रमुख प्रवेश मार्गों के सुंदरीकरण, लैंडस्केपिंग और शहरी दृश्य-परिदृश्य को भी बेहतर बनाने की योजना है।