फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The weather is pleasant during the day due to sunshine, chill continues at night.

Bareilly News: धूप से दिन का मौसम खुशगवार, रात में ठिठुरन बरकरार

Tue, 21 Jan 2025 03:22 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jan 2025 03:22 AM IST
विज्ञापन
The weather is pleasant during the day due to sunshine, chill continues at night.
बरेली। पहाड़ों पर बर्फबारी थमने और पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता कम होने से अब शहरवासी गुनगुनी धूप का आनंद ले रहे हैं। सोमवार को पारे में भी तपिश दर्ज की गई। दिन का तापमान तीन डिग्री बढ़कर 45 दिन बाद 24 डिग्री के पार जा पहुंचा, लेकिन रात में सर्द हवा सताती रही।
विज्ञापन

मौसम विभाग से जारी बुलेटिन के अनुसार पांच दिसंबर 2024 को दिन का तापमान 24 डिग्री दर्ज हुआ था। उसके बाद से ही पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता बढ़ने लगी और पारा लुढ़कने लगा। जो 30 दिसंबर को 13.2 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया था। अधिकतम और न्यूनतम के बीच महज दो डिग्री का अंतर था। हालांकि, इसके बाद से अधिकतम तापमान में लगातार बढ़त रही। 21 दिन बाद फिर 24 डिग्री के पार दर्ज किया गया। सोमवार सुबह धूप के साथ हुई। दिन का तापमान 24.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। जो सामान्य से चार डिग्री अधिक रहा। हालांकि, ढलती शाम के साथ ठिठुरन बढ़ती गई। नमी का स्तर आठ फीसदी लुढ़ककर 90 फीसदी दर्ज हुआ। अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

--
मौसम इनपुट
24.3
11.0
धूप निकलेगी। सुबह-शाम हल्का कोहरा छाएगा।
सूर्योदय 7:04
सूर्यास्त 5:43
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed