{"_id":"69d2b3178ddeefdef80c0b57","slug":"the-weather-is-pleasant-after-the-rain-clouds-will-prevail-for-two-days-bareilly-news-c-4-bly1053-858064-2026-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: बारिश के बाद मौसम खुशनुमा, दो दिन छाएंगे बादल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: बारिश के बाद मौसम खुशनुमा, दो दिन छाएंगे बादल
विज्ञापन
बरेली। पाकिस्तान और अफगानिस्तान के पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से बादल मंडराने और हल्की बारिश का सिलसिला रविवार को भी जारी रहा। आसमान साफ होने से दिन में धूप निकली, पर हवा में नमी से मौसम खुशनुमा रहा। दो दिन तेज हवा चलने और बारिश होने का अनुमान है।
आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र से जारी बुलेटिन के अनुसार, शनिवार रात निम्न वायुदाब का क्षेत्र बनने से तेज हवा के साथ बारिश हुई। हवा की गति 40 किमी प्रतिघंटा होने से कुछ इलाकों में पेड़ों की टहनियां भी गिरीं। यही स्थिति रुक-रुककर रात भर बनी रही। शनिवार को भोर में फिर बादल छाए और कुछ इलाकों में रिमझिम हुई। इससे न्यूनतम तापमान सामान्य स्तर पर 19.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। आसमान साफ होने से सुबह धूप हुई, लेकिन बीते दिनों के सापेक्ष गर्मी का अहसास कम रहा। अधिकतम पारा सामान्य से तीन डिग्री कम 32.1 डिग्री दर्ज हुआ।
हवा में नमी का स्तर 90 फीसदी रहा। विशेषज्ञ अतुल कुमार के मुताबिक विक्षोभ का प्रभाव अभी बरकरार है। इसके असर से सोमवार और मंगलवार को भी हल्के, घने बादल छाएंगे। निम्न वायुदाब का क्षेत्र बनने पर तेज हवा के साथ बादल घिरेंगे और बारिश हो सकती है।
विज्ञापन
--
मौसम इनपुट
32.1
19.2
धूप निकलेगी। हल्के बादल छाएंगे। बारिश के आसार हैं।
सुबह 5:57
शाम 6:33