{"_id":"64d69e01de9087c7a9064035","slug":"the-way-out-of-the-talks-the-routes-of-e-rickshaws-will-be-decided-again-bareilly-news-c-4-noi1138-225704-2023-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: वार्ता से निकला रास्ता, दोबारा तय किए जाएंगे ई-रिक्शा के रूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: वार्ता से निकला रास्ता, दोबारा तय किए जाएंगे ई-रिक्शा के रूट
Sat, 12 Aug 2023 02:15 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Sat, 12 Aug 2023 02:15 AM IST
विज्ञापन
बरेली। एक सप्ताह से चल रहा ई-रिक्शा एसोसिएशन का आंदोलन अब खत्म होने की उम्मीद है। एसोसिएशन के पदाधिकारियों व अधिकारियों के बीच वार्ता के बाद अब नए सिरे से ई-रिक्शा के रूट निर्धारित किए जाएंगे। ट्रैफिक पुलिस की ओर से निर्धारित छह रूटों के अलावा अन्य रूटों की सूची एसोसिएशन की ओर से उपलब्ध कराई जाएगी।
पुलिस-प्रशासन ने शहर के छह रूटों पर कलर कोडिंग के अनुसार ई-रिक्शा संचालन का निर्णय लिया था। ई-रिक्शा चालक इससे संतुष्ट नहीं हैं। दरअसल, ये लंबे रूट हैं और इन पर सवारियां भी नहीं मिलतीं। दो दिन पहले जनसेवा ई-रिक्शा यूनियन के अध्यक्ष मंजीत सिंह बिट्टू ने इस संबंध में परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह से भी मुलाकात की थी। शुक्रवार को उन्होंने मंडलायुक्त सौम्या अग्रवाल, एडीजी पीसी मीना, डीएम शिवाकांत द्विवेदी, एसएसपी घुले सुशील चंद्रभान, एसपी सिटी राहुल भाटी और एसपी ट्रैफिक राममोहन सिंह से मुलाकात कर अपनी बात रखी। उनको बताया कि शहर के 70 रूटों को छह रूटों में समेट दिया गया है। इससे ई-रिक्शा चालकाें के साथ ही आम लोगों को भी समस्या होगी।
यूनियन के अध्यक्ष मंजीत सिंह बिट्टू ने बताया कि अधिकारी ई-रिक्शा चालकों की मांग मानने के लिए तैयार हो गए हैं। एसोसिएशन की ओर से अन्य रूटों की सूची जल्द पुलिस-प्रशासन को सौंप दी जाएगी।