{"_id":"5f2c5e878ebc3e3cd1087758","slug":"the-way-of-hearing-changed-in-the-dig-office-due-to-infection-bareilly-news-bly4153274113","type":"story","status":"publish","title_hn":"संक्रमण के चलते डीआईजी दफ्तर में बदला जनसुनवाई का तरीका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संक्रमण के चलते डीआईजी दफ्तर में बदला जनसुनवाई का तरीका
बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 07 Aug 2020 02:23 AM IST
विज्ञापन
शीशे के सामने बैठकर लोगों की शिकायतें सुनते डीआईजी।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Link Copied
बरेली। कोरोना संक्रमण के लगातार फैलने से अधिकारी भी सतर्कता बरत रहे हैं। पुलिस और प्रशासनिक कार्यालयों में जन सुनवाई के तरीके भी बदल गए हैं। नेपाल बॉर्डर का निरीक्षण कर पांच दिन लौटे डीआईजी राजेश कुमार पांडेय ने भी बृहस्पतिवार से जन सुनवाई का तरीका बदल दिया है। अब कमरे के बाहर से ही माइक के जरिए फरियादियों की समस्याएं सुनी जा रही हैं। डीआईजी के केबिन में खिड़की के बाहर फरियादियों के बैठने का इंतजाम किया गया है। यहां बैठकर माइक के जरिए डीआईजी ने लोगों की फरियाद सुनी। शिकायती पत्र स्कैनर के जरिए उन तक पहुंचाए गए। डीआईजी राजेश पांडेय ने बताया कि सामने बैठकर पीड़ित को सुनने से उसमें धैर्य और भरोसे का एहसास होता है। कुछ दिनों तक सुनवाई ऐसे ही की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।