फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The video was made after the girl was gang-raped

छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म करने के बाद बनाया गया था वीडियो

Sun, 12 Sep 2021 01:43 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 12 Sep 2021 01:43 AM IST
विज्ञापन
The video was made after the girl was gang-raped
पकड़ा गया आरोपी सादिक। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

घटना को लेकर गांव में तनाव, भीम आर्मी के लोग भी पहुंचे
विज्ञापन

छात्रा कर कराया गया मेडिकल, मुख्य आरोपी सादिक गिरफ्तार

बरेली। इज्जतनगर क्षेत्र में कक्षा पांच की छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म किया गया था। इसके बाद ही आरोपी सादिक और शाहरुख ने उसे नग्न करके वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी दी थी। इसी डर से उसने घटना के बारे में किसी को कुछ नहीं बताया। शनिवार को भीम आर्मी के लोगों ने गांव जाकर आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर नाराजगी जताई और फिर थाने का घेराव किया। घटना से गांव में तनाव बना हुआ है। देर रात पुलिस ने मुख्य आरोपी सादिक को गिरफ्तार कर लिया।
इज्जतनगर में रहने वाली छात्रा दो सितंबर को दोपहर 12 बजे अपने दस वर्षीय भाई के साथ पास की कॉलोनी में मैडम के घर ट्यूशन की फीस जमा करने गई थी। छात्रा को मैडम के यहां छोड़कर उसका भाई घर चला गया। कुछ देर बाद छात्रा घर जाने के लिए निकली तो सुनसान जगह पर गांव के ही सादिक ने उसे पकड़ लिया और खाली प्लॉट की झाड़ियों में खींच ले गया। वहां सादिक ने उसके कपड़े उतारकर दुष्कर्म किया। शोर मचानेे पर सादिक का दोस्त शाहरुख पांच-छह लड़कों को लेकर पहुंच गया। सभी उसे धमकाते हुए वीडियो और फोटो खींचने लगे। कहा, अगर घटना के बारे में किसी को बताया तो वीडियो वायरल करके बदनाम कर देंगे। इसके बाद शाहरुख ने भी उसके साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन

हालांकि वीडियो वायरल होने के बाद शुक्रवार को छात्रा के पिता ने सादिक और शाहरुख के खिलाफ दुष्कर्म की कोशिश करने की रिपोर्ट दर्ज कराई। उनका कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कराने के बाद जब उन्होंने बेटी को समझाकर उसकी हिम्मत बढ़ाई तब उसने बताया कि सादिक और शाहरुख ने उसके साथ दुष्कर्म किया था। मगर डर के कारण वह उस वक्त बताने की हिम्मत नहीं जुटा सकी। इस घटना को लेकर गांव में तनाव है।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटनास्थल पर मिले संघर्ष के निशान

शनिवार को पुलिस मौका मुआयना करने गांव पहुंची तो घटनास्थल पर घास और झाड़ियां टूटी, बिछी मिलीं। पुलिस ने मौके की रिपोर्ट तैयार कर ली है। आसपास के लोगों का कहना है कि सादिक और शाहरुख आवारा किस्म के लड़के हैं। कोई कामधाम नहीं करते हैं। पूरे दिन गांव में घूमते रहते हैं। उनकी वजह से गांव के लोग भी परेशान हैं लेकिन विवाद के डर से चुप रहते हैं।

भीम आर्मी वालों को सुनाई खरीखोटी

घटना की जानकारी होने पर शनिवार को भीम आर्मी के पदाधिकारी छात्रा के गांव पहुंचे और उसके परिवार वालों की मदद करने की बात कही। इस पर गांव के कुछ लोगों से उनकी बहस हो गई। गांव वालों का कहना था कि जब रिपोर्ट दर्ज हो गई तब वे लोग हमदर्दी जताने आए हैं। इसके बाद भीम आर्मी के कार्यकर्ता थाना इज्जतनगर पहुंचे। वहां रिपोर्ट में एससी/एसटी की धारा और बाकी आरोपियों के नाम बढ़ाने को लेकर थाने का घेराव किया।

दुष्कर्म की कोशिश में दर्ज की गई रिपोर्ट

इस मामले में पुलिस ने छात्रा के पिता की तहरीर पर दुष्कर्म की कोशिश, पाक्सो एक्ट और जान से मारने की धमकी देने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। भाजपा नेता दिलीप रस्तोगी और मिंटू सिंह का कहना है कि पुलिस ने उन लोगों पर दबाव बनाकर तहरीर बदलवा दी, इससे सादिक और शाहरुख की मदद कर वीडियो बनाने वालों के नाम रिपोर्ट में नहीं आ सके हैं। उन्होंने सभी आरोपियों के नाम मुकदमे में दर्ज करने की मांग की है।

मुख्य आरोपी गिरफ्तार, अन्य सभी फरार

घटना पर हंगामा शुरू होने के बाद से ही नामजद आरोपी सादिक और शाहरुख के अलावा उनकी मदद करने वाले अन्य आरोपी परिवार समेत गांव से फरार हो गए हैं। दिन में पुलिस ने सादिक के एक रिश्तेदार को हिरासत में लेकर सख्ती की, जिसके बाद देर रात उसे भी गिरफ्तार कर लिया गया। इंस्पेक्टर सतीश कुमार ने बताया कि गिरफ्तारी के बाद सादिक खुद को नाबालिग बता रहा था लेकिन दस्तावेजों से उसके बालिग होने की पुष्टि हो गई।

बयान के आधार पर बढ़ेगी दुष्कर्म की धारा

पुलिस ने पीड़ित छात्रा को शुक्रवार को ही मेडिकल के लिए जिला महिला अस्पताल भेज दिया लेकिन देर होने की वजह से मेडिकल नहीं हो सका। इसके बाद शनिवार को छात्रा को दोबारा अस्पताल भेजकर मेडिकल कराया गया। इंस्पेक्टर सतीश कुमार ने बताया कि रिपोर्ट लिखाने के दौरान छात्रा ने दुष्कर्म की बात नहीं बताई थी। अब वह दुष्कर्म की बात कह रही है तो उसके बयान के आधार पर मुकदमे में धारा बढ़ा दी जाएंगी।

विश्व हिंदू परिषद के लोग भी पहुंचे थाने

इस घटना को लेकर विश्व हिंदू परिषद के आशु अग्रवाल, विजय चौहान, राजकुमार राजपूत, दिव्य चतुर्वेदी आदि भी थाना इज्जतनगर पहुंचे और घटना को लेकर आक्रोश जताया। इन लोगों ने इंस्पेक्टर सतीश कुमार से मुलाकात कर आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed