फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The victim kept wandering, the police was busy saving the accused constable

Bareilly News: भटकती रही पीड़िता, आरोपी सिपाही को बचाने में जुटी पुलिस

Mon, 26 Aug 2024 03:10 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 26 Aug 2024 03:10 PM IST
विज्ञापन
The victim kept wandering, the police was busy saving the accused constable
नवाबगंज। शादी का झांसा देकर युवती के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी सिपाही और उसके साथी पर रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए पीड़िता व उसके परिजन दिन भर थाने में चक्कर काटते रहे, लेकिन पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अभी तक रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। इस मामले में पीड़िता के परिजनों ने आरोपी सिपाही को बचाने का आरोप लगाया है। साथ ही पीड़िता के परिजनों ने चेतावनी दी है कि यदि रिपोर्ट दर्ज नहीं की तो परिवार के साथ थाने में धरने पर बैठकर कार्रवाई की मांग करेंगे।
विज्ञापन

दरअसल, थाना क्षेत्र हाफिजगंज क्षेत्र में पीआरवी पर तैनात एक वरिष्ठ सिपाही का थाना नवाबगंज के सरकारी आवास के पास रहने वाली युवती से प्रेम प्रसंग हो गया था। आरोप है कि तीन दिन पहले आरोपी सिपाही युवती को लेकर फरार हो गया और शारीरिक शोषण किया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों ने मौके पर पहुंचकर युवती को अपने घर ले आए। 22 अगस्त को पीड़िता की मां ने एसएसपी को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। एसएसपी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच एसपी ग्रामीण को सौंपी।
विज्ञापन

आरोपियों ने तहरीर वापस लेने के लिए दबाव बनाने का आरोप
परिजनों का आरोप है कि शनिवार की रात उनके आवास पहुंच कर आरोपियों ने तहरीर वापस लेने का दबाव बनाकर गाली-गलौज की। साथ ही बताया कि कोतवाली में तैनात एक उपनिरीक्षक लगातार उनके घर जाकर एक कागज पर हस्ताक्षर कराने का दबाव बना रहा है। परिजनों ने पूछा कि अभिलेख किस मामले में है तो उपनिरीक्षक ने बताया कि उन्हें बरेली अधिकारियों ने जांच के लिए बुलाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
अभी पीड़ित पक्ष के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। यह मामला आला-अधिकारियों के संज्ञान में है। जांच में कुछ तो समय लगता ही है।आदेश पर ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
- हर्ष मोदी, सीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed