{"_id":"6a5e7af15e8ba39720042b78","slug":"the-uttarakhand-forest-department-and-the-sog-conducted-a-raid-in-search-of-timber-smugglers-bareilly-news-c-124-1-sbly1010-106445-2026-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: उत्तराखंड वन विभाग और एसओजी ने लकड़ी तस्करों की तलाश में दी दबिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: उत्तराखंड वन विभाग और एसओजी ने लकड़ी तस्करों की तलाश में दी दबिश
Tue, 21 Jul 2026 01:15 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Tue, 21 Jul 2026 01:15 AM IST
विज्ञापन
बहेड़ी। उत्तराखंड वन विभाग और एसओजी ने खैर की लकड़ी चोरी करने वाले तीन तस्करों की तलाश में सोमवार को बहेड़ी में फिर दबिश दी। तीनों गोदाम मालिक तस्कर नहीं मिले। वन विभाग ने स्थानीय पुलिस से उनकी गिरफ्तारी के लिए मदद मांगी है।
12 जुलाई को एसडीओ गोला और खटीमा रेंज ने एसओजी के साथ बहेड़ी के धोबी तालाब रोड पर एक गोदाम पर छापा मारा था। यह कार्रवाई उत्तराखंड वन विभाग के चीफ कंजरवेटर के आदेश पर हुई थी। विभाग के मुताबिक, तस्कर उत्तराखंड के जंगल से खैर की लकड़ी चोरी कर गोदाम में छिपाते थे। बड़ी खेप इकट्ठी होने पर वे इसे ट्रकों में भरकर बाहर भेजते थे। जांच में पता चला कि यह खेल लंबे समय से चल रहा था। इससे तस्कर करोड़पति भी बन गए। टीम ने गोदाम से 200 क्विंटल लकड़ी बरामद की और उसको उत्तराखंड ले गई थी। दो चोरों और उनके तीन अज्ञात साथियों के खिलाफ रिपोर्ट भी दर्ज की गई थी। आशंका है कि आरोपी रिश्तेदारों के घर छिपे हैं और ठिकाना बदल रहे हैं। वन विभाग नगर की आरा मशीनों की भी जांच कर रहा है। उनको अन्य गोदामों पर भी लकड़ी छिपी होने की आशंका है। अब स्थानीय पुलिस से मदद मांग गई है।
वर्जन,
बहेड़ी में तीनों तस्करों की तलाश जारी है। जिस गोदाम से लकड़ी बरामद की गई, वह उनके ही हैं। टीम दबिश दे रही है। जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। - अनिल जोशी, एसडीओ, वन विभाग, गोला बैराज रेंज, उत्तराखंड