{"_id":"6a00d537f3877d8e780795ea","slug":"the-urs-of-buddha-shah-baba-concludes-with-the-ritual-of-kul-bareilly-news-c-4-bly1053-881336-2026-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: कुल की रस्म के साथ बुद्ध शाह बाबा का उर्स मुकम्मल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: कुल की रस्म के साथ बुद्ध शाह बाबा का उर्स मुकम्मल
Mon, 11 May 2026 12:27 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Mon, 11 May 2026 12:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईवीआरआई परिसर स्थित हजरत बुद्ध शाह बाबा का सालाना उर्स रविवार को कुल की रस्म के साथ सम्पन्न हो गया। इसमें देश की खुशहाली व अमन चैन के लिए दुआ मांगी गई। दरगाह कमेटी ने मुख्य अतिथि डॉ. गयास अहमद को सम्मानित किया। उन्होंने दरगाह पर चादरपोशी व गुलपोशी की। कमेटी सदर हाजी एवज खान व सचिव जाबिर खान ने बताया कि बुद्ध शाह बाबा की दरगाह बरेली के प्रमुख सूफी मजारों में से एक है। एडवोकेट इमरान अंसारी ने कहा कि इस तरह के धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन समाज में भाईचारे और सौहार्द को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इस दौरान आफताब आलम, सरदार अजहरी, वसीम अंसारी, मोहम्मद इलियास आदि अकीदतमंद मौजूद रहे।
विज्ञापन