फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The ups and downs of politics .. Sudden exit in model town

सियासत के उतार-चढ़ाव..! मॉडल टाउन में अचानक खुला बाहर जाने वाला रास्ता

Wed, 03 Mar 2021 01:32 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 03 Mar 2021 01:32 AM IST
विज्ञापन
The ups and downs of politics .. Sudden exit in model town
demo photo - फोटो : demo photo

भाजपा हाईकमान तक पहुंची शिकायत तो खोलना पड़ा मॉडल टाउन का बंद गेट
विज्ञापन

महानगर अध्यक्ष डॉ. केएम अरोरा ने 10 महीने से गेट पर लगा रखा था ताला

बरेली। दस महीने से ज्यादा समय से बंद मॉडल टाउन का गेट मंगलवार दोपहर अचानक खुल गया। तमाम विरोध के बावजूद भाजपा के महानगर अध्यक्ष डॉ. केएम अरोरा ने इस गेट को ताला डालकर बंद कर रखा था। पिछले दिनों जब पार्टी में ही अरोरा के खिलाफ बगावती सुर उठे तो कई दूसरे मुद्दों के साथ जबरन गेट बंद करने का मुद्दा भी प्रदेश अध्यक्ष तक पहुंचा दिया गया। अब अचानक मॉडल टाउन गेट के ताले खुलने को पार्टी की अंदरूनी सियासत में शह और मात से भी जोड़कर देखा जा रहा है।
मॉडल टाउन के कई गेट हैं। इनमें संजयनगर चौराहे के सामने वाली सड़क पर भाजपा महानगर अध्यक्ष केएम अरोरा का घर है। कोरोना काल में सुरक्षा के मद्देनजर शहर की कई कॉलोनियों में लोगों ने गेट लगवा लिए थे, ताकि बाहरी लोग अंदर न आ सकें। इसी दौरान यहां भी गेट लगाकर ताला लगा दिया गया। बाद में शहर की सभी कॉलोनियों के गेट खुल गए लेकिन मॉडल टाउन का गेट नहीं खुला। इस पर गली के लोगों ने एतराज किया। डॉ. दिवाकर चौबे और अधिवक्ता ऋतु अरोरा ने नगर निगम, एसएसपी और डीएम से इसकी शिकायत की, लेकिन मामला सत्ताधारी पार्टी के महानगर अध्यक्ष से जुड़ा होने के कारण अधिकारी खामोश रहे। किसी ने भी गेट खुलवाने का साहस नहीं दिखाया।
विज्ञापन

बीते दिनों महानगर अध्यक्ष के विरोधी खेमे ने उनके खिलाफ मोर्चा खोलते हुए एक पत्र पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह को लिखा। इसमें मॉडल टाउन का जबरन गेट बंद करने का भी जिक्र किया गया। इधर, गली में रहने वाली अधिवक्ता ऋतु अरोरा ने भी प्रदेश अध्यक्ष के अलावा भाजपा के प्रदेश सह संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह से शिकायत की। मॉडल टाउन गेट का मामला पार्टी के वरिष्ठ नेताओं तक पहुंचा तो महानगर अध्यक्ष बैकफुट पर आ गए और मंगलवार दोपहर उन्होंने गेट का ताला खोल दिया। इसके बाद इस सड़क से आवागमन शुरू हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दस महीने से गेट खुलवाने के लिए अधिकारियों के यहां चक्कर लगा रही थी। भाजपा महानगर अध्यक्ष जबरन गेट बंद किए हुए थे। पिछले दिनों पार्टी नेताओं से भी शिकायत की थी। आज गेट खुल गया। - ऋतु अरोरा, अधिवक्ता



गेट पर ताला लगाने का निर्णय सोसाइटी का था। मेरा इससे कोई लेना देना नहीं है। जानकारी मिलने पर सोसाइटी के अध्यक्ष से कहकर ताला खुलवाया है। सुबह छह से रात आठ बजे तक गेट खुला रहेगा। रात में ताला बंद रहेगा। - डॉ. केएम अरोरा, महानगर अध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed