फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The two are working without pay Swastheadikari dismissed

बिना काम वेतन ले रहे दो स्वास्थ्य अधिकारी बर्खास्त

Sat, 17 Sep 2016 01:15 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली Updated Sat, 17 Sep 2016 01:15 AM IST
विज्ञापन
जिलाधिकारी ने परिवार नियोजन एवं स्वास्थ्य कल्याण कार्यक्रम में दो महीने के दौरान नवाबगंज तहसील की स्थिति शून्य पाए जाने पर संविदा पर रखे गए दो स्वास्थ्य अधिकारियों, सीएचसी पर तैनात ब्लाक प्रोग्राम प्रबंधक विक्रम सिंह और ब्लाक कम्युनिटी प्रबंधक खुशबू अयाज को तत्काल प्रभाव से हटाने के आदेश कर दिए। यहां दो महीने से परिवार कल्याण, टीकाकरण तथा स्वास्थ्य विभाग के अन्य काम हुए ही नहीं हैं। मीरगंज और बहेड़ी में स्वास्थ्य सेवाओं की धीमी रफ्तार पर इनके संविदा अधिकारियों को चेतावनी दी गई है। जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में डीएम पंकज यादव का जोर मरीजों की समय से बेहतर चिकित्सा सुविधा प्रदान करने पर रहा। उन्होंने कहा कि डाक्टरों की मरीज के प्रति सहानुभूति हो क्योंकि यह सेवा व्यक्ति की जान - माल से जुड़ी है। वह यह भी जाने कि सरकारी अस्पताल, डाक्टर व स्टाफ  के प्रति आमजन में क्या साख है। उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति की गंभीर से गंभीर बीमारी का फ्री इलाज कराने की व्यवस्था है। अच्छे व नवीनतम उपकरण, सरकारी अस्पतालों में दिये गए हैं। अस्पताल में पर्याप्त दवाइयां हैं। प्राइवेट स्पेशलिस्ट डाक्टर को बुलाने का प्राविधान भी है। ऐसे डाक्टरों का पैनल बनाए और उनको रोस्टर के अनुसार गरीब मरीजों के उपचार के लिए जिला अस्पताल में  समय और तारीख तय हों।  जिससे कि इन सभी का आमजन को लाभ मिल सके। साथ में उन्हें दिखे कि सरकारी अस्पताल में मेरा पूरा इलाज हो रहा है। पोलियों उन्मूलन में 25 सितंबर को बूथ एक्टिविटी होगी। 26 से 30 सितंबर तक घर-घर छूटे बच्चों को पोलियों ड्राप पिलाई जाए। उन्होंने  कहा कि विभाग से संबंधित कार्यों में पारदर्शिता लाने को एक लाख के ऊपर के कार्यों का अधिक प्रसार वाले अखबारों में टेंडर कराएं।बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 विजय यादव सहित चिकित्सा विभाग के अन्य अधिकारीगण एवं डाक्टर उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed