{"_id":"64c182dbae1ed6da68081e3a","slug":"the-truck-landed-in-the-ditch-after-trampling-three-vehicles-the-bike-rider-died-bareilly-news-c-4-bly1015-214876-2023-07-27","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दर्दनाक हादसा: अनियंत्रित ट्रक ने कार समेत चार वाहनों को रौंदा, बाइक सवार की मौत; चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दर्दनाक हादसा: अनियंत्रित ट्रक ने कार समेत चार वाहनों को रौंदा, बाइक सवार की मौत; चार घायल
Thu, 27 Jul 2023 06:17 AM IST
बरेली ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 27 Jul 2023 06:17 AM IST
सार
बिथरी चैनपुर क्षेत्र में बुधवार दोपहर बड़ा बाईपास पर तेज रफ्तार ट्रक ने कार समेत चार वाहनों को रौंद दिया। हादसे में बाइक सवार की मौत हो गई। जबकि चार लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
ट्रक ने कई वाहनों का रौंदा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बरेली के बिथरी में बड़ा बाईपास पर नवदिया झादा के पास तेज रफ्तार ट्रक ने कार के साथ ही सड़क किनारे खड़ी दो बाइक और स्कूटी को रौंद दिया। इसके बाद ट्रक सड़क से खाई में उतर गया। हादसे में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार सवार चार लोग घायल हो गए। सड़क हादसा सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया।
विज्ञापन
रामपुर जा रहा था ट्रक
बुधवार दोपहर 2:07 बजे नवदिया झादा चौराहे पर यह हादसा हुआ। फरीदपुर की तरफ से रामपुर जा रहा ट्रक चौराहे पर पहुंचते ही बेकाबू हो गया। उसने भुता की तरफ से आ रही बिधौली निवासी कमल की कार में टक्कर मारी और बरेली से बीसलपुर की तरफ जा रहे बीसलपुर के अभयपुर चेना गांव निवासी बाइक सवार नदीम (27) की बाइक व एक स्कूटी को टक्कर मारते हुए रोड के किनारे खाई में घुस गया। हादसे में नदीम की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
कार सवार कमल, उनकी मां, बहन, मामा व मामी गंभीर रूप से घायल हुए। स्कूटी सवार युवक बाल-बाल बच गया और दहशत में सड़क के दूसरी ओर जाकर बैठ गया। ट्रक के साथ बिजली के पोल और तार भी उखड़ते चले गए। ड्राइवर ट्रक छोड़कर भाग गया। इंस्पेक्टर अश्वनी कुमार ने बताया कि नदीम का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। घायलों का इलाज चल रहा है। ट्रक नंबर के आधार पर रिपोर्ट लिख ली जाएगी।