फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The Tricolour rally was imbued with a spirit of patriotism.

Bareilly News: देशभक्ति से ओत-प्रोत रही तिरंगा यात्रा

Wed, 12 Aug 2026 02:03 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Wed, 12 Aug 2026 02:03 AM IST
विज्ञापन
The Tricolour rally was imbued with a spirit of patriotism.
शीशगढ़/नवाबगंज। हर घर तिरंगा अभियान के तहत जनपद के विभिन्न इलाकों में मंगलवार को देशभक्ति से ओत-प्रोत तिरंगा यात्रा निकाली गई। इसमें शामिल बच्चों, युवाओं, जनप्रतिनिधियों समेत अन्य लोगों ने वंदे मातरम, भारत माता की जय और एक भारत-श्रेष्ठ भारत के नारों से माहौल में देश प्रेम घोल दिया।
विज्ञापन

शीशगढ़ में भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने तिरंगा रैली निकाली। विधायक डॉ. डीसी वर्मा और दुनका मंडल अध्यक्ष मुनीश शर्मा ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। यात्रा में विद्यार्थी, युवाओं समेत अन्य कस्बावासियों ने हाथों में तिरंगा लेकर देश भक्ति के नारे लगाए।देशभक्ति गीतों पर सब झूमे। कस्बे के रामलीला मैदान से शुरू हुई यात्रा, मेन मार्केट, होली चौराहा से गुजरकर थाने पर संपन्न हुई। जगह-जगह पुष्पवर्षा से स्वागत किया गया। विधायक ने वहां मौजूद सभी लोगों से अपने-अपने घरों और गाड़ियों पर तिरंगा लगाने का आह्वान किया। रैली में भाजपा नेता वसीम अकरम, रामऔतार मौर्य, अंकुश राज गुप्ता, बबलू उर्फ उज्जैर, विनोद देवल, मतीन अहमद आदि शामिल हुए।
विज्ञापन

नवाबगंज के लावाखंडा तालिब हुसैन के सरस्वती शिशु मंदिर से तिरंगा यात्रा निकाली गई। लोगों ने हाथ में तिरंगे लेकर देशभक्ति के नारे लगाए। भदपुरा ब्लॉक में विद्यार्थियों, युवाओं समेत अन्य ने देश की एकता का संदेश दिया। विधायक डॉ. एमपी आर्य ने तिरंगे को स्वतंत्रता और बलिदान का प्रतीक बताया। नवाबगंज ब्लॉक प्रतिनिधि डॉ. आशुतोष गंगवार और भदपुरा ब्लॉक प्रमुख के प्रतिनिधि रविशंकर गंगवार ने लोगों से घरों में तिरंगा लगाने और उसकी गरिमा बनाए रखने की अपील की। इस दौरान डॉ. मीनाक्षी गंगवार, मीरा गंगवार, खेमकरन गंगवार आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

फीकी रही तिरंगा यात्रा -
फतेहगंज पूर्वी। कस्बे में मंगलवार को भाजपा पदाधिकारियों ने तिरंगा यात्रा निकाली। इसमें कम संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। यात्रा दोपहर 12:00 बजे तय थी। यह दातागंज मार्ग बिलपुर रेलवे क्रॉसिंग के पास से दोपहर 1:30 बजे शुरू होकर 3:00 बजे समाप्त हुई। भाजपा नेता ईशान ग्वाल, पूर्व शिक्षा निदेशक डॉ. महेंद्र देव, चेयरमैन संजय पाठक आदि तिरंगा लेकर शामिल हुए। भारत माता की जय के नारे भी लगाए। सुरक्षा के लिए पुलिस तैनात रही। यात्रा में कम भागीदारी का कारण कुछ स्थानीय भाजपा पदाधिकारियों का उच्च पदस्थ नेताओं के प्रति अनुचित व्यवहार बताया गया। इसी वजह से बड़े नेता फतेहगंज के कार्यक्रमों से दूरी बनाते हैं। संवाद

स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजन सम्मानित
बहेड़ी। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में बहेड़ी के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी ठाकुर नत्थू सिंह ( पूर्व विधायक प्रथम विधानसभा उप्र) के बेटे महेंद्र सिंह, माखन लाल कश्यप के पौत्र उमेश कुमार को केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद के प्रतिनिधि रवि मल्होत्रा, ब्लॉक प्रमुख अमरिंदर सिंह गोल्डी, भाजपा नगराध्यक्ष राहुल गुप्ता, आरेराम गंगवार, सचिन प्रजापति आदि के साथ शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।

स्कूलों में हुए कार्यक्रम : नगर पालिका ने दो विद्यालयों में कार्यक्रम आयोजित किए। अधिशासी अधिकारी शशि प्रभा चौधरी और सेनेटरी एवं खाद्य निरीक्षक अहमद हसन के निर्देशन में आईईसी टीम ने गुरुनानक इंटर कॉलेज में पौधरोपण कराया। इसमें वार्ड सदस्य तरुण कालरा, रवि रंजन और राज कमल मौजूद रहे। रोज रो स्कूल में खेलकूद, चित्रकला और रंगोली प्रतियोगिताएं हुईं। सभासद नसीम अहमद ने बच्चों का उत्साह बढ़ाया। प्रबंधक मोईन आरिफ और प्रधानाचार्य प्रताप सिंह ने नगर पालिका का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed