फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The Transport Corporation will operate 24 AC sleeper buses on nine new routes.

Bareilly News: परिवहन निगम नौ नए रूटों पर चलाएगा 24 एसी स्लीपर बसें

Mon, 28 Sep 2026 02:08 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Mon, 28 Sep 2026 02:08 AM IST
विज्ञापन
The Transport Corporation will operate 24 AC sleeper buses on nine new routes.
बरेली। परिवहन निगम पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप (पीपीपी) मॉडल पर नौ रूटों पर 24 एसी स्लीपर बसों का संचालन करेगा। इस अंतरराज्यीय बस समझौते का लाभ बरेली को भी मिलेगा। नौ रूटों में से तीन बरेली होकर गुजरते हैं। मुख्यालय स्तर पर इसके लिए प्रक्रिया 90 दिन में पूरी करने का दावा किया जा रहा है।
विज्ञापन

पीपीपी मॉडल पर अंतरराज्यीय बस समझौते के तहत जिन नौ रूटों को शामिल किया गया है, उनमें गोरखपुर-लखनऊ-दिल्ली वाया बरेली, लखनऊ-दिल्ली वाया बरेली और गाजियाबाद-वाराणसी वाया बरेली शामिल हैं। इसके अलावा लखनऊ-इंदौर, लखनऊ-गया रूटों को भी शामिल गया गया है।
विज्ञापन

क्षेत्रीय प्रबंधक मोहम्मद अजीम ने बताया कि परिवहन निगम पहली बार पीपीपी मॉडल पर अंतरराज्यीय एसी स्लीपर बसों का संचालन करेगा। उन्होंने बताया कि बसें 30 और 36 बर्थ वाले दो अलग-अलग मॉडल की होंगी। 800 किलोमीटर से अधिक दूरी वाले रूटों पर तीन बसें और प्रत्येक पर दो चालक तैनात किए जाएंगे। अन्य रूटों पर दो-दो बसें अप-डाउन करेंगी। अंतरराज्यीय बस समझौता होने के बाद इसका सीधा लाभ बरेली के लोगों को मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



-------
निजी बस ऑपरेटरों पर कसेगी लगाम
अब तक रोडवेज के बेड़े में एसी स्लीपर बसें नहीं हैं। ऐसे में कई निजी ऑपरेटर ऑल इंडिया टूरिस्ट परमिट (एआईटीपी) पर अंतरराज्यीय बस सेवा उपलब्ध कराते हैं। निजी ऑपरेटर सुरक्षा नियमों को दरकिनार कर देते हैं। ऐसे में अक्सर बड़े हादसे भी होते हैं। रोडवेज के बेड़े में एसी स्लीपर बसों के शामिल होने से निजी ऑपरेटर की मनमानी पर भी काफी हद तक अंकुश लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed