{"_id":"34db86a2f410dce615ae76196715ef04","slug":"the-town-came-into-effect-bhukanp-light-blow-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भूकंप के असर से शहर में आया हल्का झटका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भूकंप के असर से शहर में आया हल्का झटका
बरेली
Updated Tue, 27 Oct 2015 02:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। सोमवार को अफगानिस्तान की हिंद कुश रेंज के नोर्थ वेस्ट से 7.9 रिएक्टर पर आए भूकंप के झटके का असर पाकिस्तान और उत्तर भारत के कई हिस्सों सहित बरेली में भी महसूस किया गया। दोपहर दो बजकर 45 मिनट पर चंद देर के लिए धरती में हलचल हुई तो भागती-दौड़ती जिंदगी में किसी न किसी काम में मशगूल लोग कुछ समझ ही नहीं सके लेकिन बहुत सारे लोगों ने पंखे हिलते देखे और तमाम लोगों को हल्का से चक्कर आने लगे तो उन्हें भांपते देर नहीं लगी कि यह भूकंप का ही असर है। कुछ ही महीनों पहले आए भूकंप के तेज झटके महसूस करने के बाद उन्हें झटके का अंदाजा लगाना मुश्किल नहीं था। हालांकि एक झटके के बाद फिर कंपन न होने से लोगों ने राहत की सांस ली लेकिन कई जगह घबराए लोगों की धड़कने बढ़ गईं।
कंपन के बाद सब टेलिविजन खोलकर देश-दुनिया की खबरें जानने को बेचैन हो गया। बहुत सारे लोगों ने जानने वालों को फोन लगाने शुरू कर दिए। यह पूछने के लिए कि कहीं भूकंप तो नहीं आया। बाद में सबको पता लगा कि पाकिस्तान और उत्तर भारत में दिल्ली समेत कई स्थानों पर भूकंप के झटके लगे हैं। जून माह में नेपाल के काठमांडू को केंद्र बनाकर आए जबरदस्त भूकंप ने बरेली को भी हिला दिया था। उसके झटके यहां भी महसूस हुए थे, जिसे पूरी बरेली ने महसूस किया था, जिसके बाद सब डरे हुए हैं। ऐसे में, धरती का हलका कंपन भी लोगों की धड़कने बढ़ा देता है। सोमवार को यह देखा गया।
इनकी बात...
दोपहर मैं घर पर ही था, तो कमरा हिलता हुआ सा महसूस हुआ। पंखा भी हिलने लगा। मैं समझ गया कि यह भूंकप का असर है। थोड़ी देर बाद टीवी खोलकर देखा तो पाकिस्तान में भूकंप आने की खबर चल रही थी।
विज्ञापन
-डॉ. हरीश चंद्र स्वामी, प्रधानाचार्य केडीईएम इंटर कॉलेज
ठीक दोपहर 2.45 बजे अपने घर में ड्राइंग रूम में बैठा किसी से फोन पर बात कर रहा था। नजर ऊपर पड़े पंखे पर टिकी थी जो अचानक जोर-जोर से हिलने लगा फिर कुछ सेकेंड के लिए ऐसा लगा कि पूरा कमरा ही हिलने लगा।
-अजय शुक्ला, उद्यमी
मैं आफिस में बैठा काम कर रहा था कि अचानक हल्का सा झटका महसूस हुआ। चंद मिनट में एक साथ चार झटके लगे। पंखा भी हिलने लगा। इस बीच जानने वालों के फोन आने लगे जो भूंकप आने की बात कह रहे थे।
-मोहित पाल, कंप्यूटर व्यवसायी