फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The title battle will be between Smashers and Knights

Bareilly News: स्मैशर्स और नाइट्स के बीच होगी खिताबी जंग

Sun, 31 May 2026 12:18 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Sun, 31 May 2026 12:18 AM IST
विज्ञापन
The title battle will be between Smashers and Knights
बरेली। स्पोर्ट्स स्टेडियम क्रिकेट कैंप में चल रहे अंडर 15 क्रिकेट टूर्नामेंट के सेमीफाइनल मुकाबले शुक्रवार को खेले गए। स्टेडियम स्मैशर्स और स्टेडियम नाइट्स ने अपने मैच जीतकर फाइनल में जगह बनाई। खिताबी मुकाबला शनिवार को दोपहर तीन बजे से खेला जाएगा।
विज्ञापन




पहले सेमीफाइनल में स्टेडियम स्मैशर्स ने स्टेडियम ब्लास्ट को एक रन से हराया। स्मैशर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 17.1 ओवर में 111 रन बनाए। कप्तान कुशाग्र सागर ने सर्वाधिक 43 रन, हेमंत ने 24 रन व विवान गंगवार ने 18 रन का योगदान दिया। ब्लास्ट की ओर से राजवीर ने तीन विकेट लिए। जवाब में स्टेडियम ब्लास्ट की टीम 19.3 ओवर में 110 रन ही बना सकी। अनिकेत शर्मा ने 45 रन बनाए। स्मैशर्स के शिवम राठौड़ ने चार विकेट झटके। कुशाग्र सागर को उनके प्रदर्शन के लिए मैच का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया।
विज्ञापन


दूसरे सेमीफाइनल में स्टेडियम नाइट्स ने स्टेडियम टाइटंस को एक विकेट से हराया। टाइटंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 190 रन बनाए। नाइट्स ने 18 ओवर में नौ विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। अर्जुन यादव ने 62 रन की पारी खेली और उन्हें मैच का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया। मैच का उद्घाटन वरिष्ठ खिलाड़ी सुमित पाल ने किया। इस अवसर पर नितेश भारद्वाज, अंबुज द्विवेदी, ओपी कोहली, सौरभ भमरी और सोनेंद्र श्रोत्रिय उपस्थित रहे। इस अवसर पर आयोजकों ने बताया कि टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला शनिवार को दोपहर तीन बजे से खेला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed