फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The third Vande Bharat Express will run from Kathgodam or Ramnagar via Bareilly

Bareilly News: तीन सौ बेड अस्पताल में सफाईकर्मी लगा रहा एआरवी

Tue, 06 May 2025 02:52 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 06 May 2025 02:52 AM IST
विज्ञापन
The third Vande Bharat Express will run from Kathgodam or Ramnagar via Bareilly
बरेली। स्वास्थ्य विभाग के लेखाधिकारी और रुपये लेते हुए बाबू के वीडियो वायरल प्रकरण की जांच अभी पूरी नहीं हुई है कि अब तीन सौ बेड अस्पताल के एक सफाईकर्मी द्वारा एंटी रैबीज वैक्सीन लगाने का वीडियो वायरल हुआ है। क्लीनिक प्रभारी, कर्मचारी से जवाब तलब किया गया है।
विज्ञापन

वायरल वीडियो में अस्पताल की एआरवी क्लीनिक में कुत्ते के हमले में जख्मी लोगों को वैक्सीन लगाते हुए दिख रहा सफाई कर्मचारी विपिन यादव के होने का दावा किया जा रहा है। 29 सेकंड के वीडियो में पहले एक पिता, बच्चे को क्लीनिक से बाहर लेकर निकलता दिख रहा है।
विज्ञापन

क्लीनिक में कुर्सी पर बैठे एक युवक की शर्ट कंधे के नीचे कराकर सफाई कर्मचारी द्वारा वैक्सीन लगाई जा रही है। वीडियो 30 अप्रैल का बताया जा रहा है। मामले पर अस्पताल के प्रभारी सीएमएस डॉ. इंतजार हुसैन का कहना है कि वायरल वीडियो स्पष्ट नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वीडियो पुराना है या नया, इससे गलती छिप नहीं सकती। क्लीनिक प्रभारी और सफाईकर्मी से जवाब मांगा गया है। अगर सफाईकर्मी द्वारा वैक्सीन लगाने की पुष्टि होगी तो कार्रवाई की जाएगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed