फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The thieves blew the bride's mother's bag from the wedding hall

चोरों ने बरातघर से उड़ाया दुल्हन की मां का बैग

Tue, 01 Dec 2020 01:19 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 01 Dec 2020 01:19 AM IST
विज्ञापन
The thieves blew the bride's mother's bag from the wedding hall
फुटेज में कैद हुआ बैग ले जाने वाला युवक। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

डेढ़ लाख की नकदी और पांच तोला सोने के जेवर थे बैग में
विज्ञापन

सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ बैग ले जा रहा चोर

बरेली। सहालग का मौसम आते ही शहर के बरातघरों में चोर सक्रिय हो गए हैं। वे मेहमानों में शामिल होकर घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। रविवार रात बैंकेट हाल में चोरों ने दुल्हन की मां का बैग चोरी कर लिया। बैग में पांच तोला सोने के जेवर और डेढ़ लाख की नकदी थी। घटना की रिपोर्ट थाना प्रेमनगर में दर्ज कराई गई है।

रविवार रात थाना प्रेमनगर क्षेत्र के सूर्या बैंकेट हाल में मॉडर्न विलेज निवासी रेलवे कर्मचारी नवीन रावत की बहन का शादी थी। नवीन की मां जब बरात के स्वागत की तैयारी कर रहीं थीं, तभी एक लड़का उनके आसपास मंडराता रहा। मौका पाकर वह उनका बैग लेकर भाग गया। बैग में डेढ़ लाख की नकदी और पांच तोला सोने के जेवर थे। चोर की पूरी हरकत सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाली। नवीन ने बताया कि घटना के समय कई वेटर भी मां के आसपास घूम रहे थे। उन्हें शक है कि उनकी भी मिलीभगत हो सकती है। प्रेमनगर पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोर की तलाश कर रही है। इधर, अखिल भारतीय उत्तराखंड महासभा के राष्ट्रीय मंत्री राजेंद्र घिल्डियाल ने घटना पर आक्रोश जताते हुए पुलिस से बैंकेट हाल के कर्मचारियों और प्रबंधन से भी पूछताछ करने की मांग की है। प्रेमनगर इंस्पेक्टर अवनीश कुमार ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जल्द चोरों को पकड़कर घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed