फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The test report will also be available from the CHC through a message on the mobile phone.

Bareilly News: सीएचसी से भी मोबाइल फोन पर मेसेज के जरिये मिलेगी जांच रिपोर्ट

Thu, 27 Nov 2025 02:59 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 27 Nov 2025 02:59 AM IST
विज्ञापन
The test report will also be available from the CHC through a message on the mobile phone.
अब तक जिला अस्पताल और महिला चिकित्सालय में ही मिल रही है यह सुविधा
विज्ञापन


बरेली। डिजिटल स्वास्थ्य सेवा के तहत जल्द ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों से भी पैथोलॉजी जांच रिपोर्ट मरीजों के वैध मोबाइल नंबर पर मेसेज के जरिये मिलेगी। फिलहाल फरीदपुर सीएचसी पर यह सुविधा शुरू की गई है। अन्य केंद्रों पर संचालन के लिए सीएमओ डॉ. विश्राम सिंह ने निर्देश जारी किए हैं।
पिछले वर्ष जिला अस्पताल, महिला चिकित्सालय की पैथोलॉजी जांच रिपोर्ट के बाद इस वर्ष सरकारी ब्लड बैंक में रक्तदान के बाद रक्तदाताओं को ऑनलाइन प्रमाणपत्र देने की सुविधा शुरू हुई है। इसके तहत मोबाइल पर मेसेज भेजा जा रहा है।
विज्ञापन

इसमें एक लिंक है। उस पर क्लिक करके रिपोर्ट को डाउनलोड किया जा सकता है। इसके लिए जांच से पहले मरीज या उनके तीमारदार के वैध मोबाइल नंबर और जरूरी जानकारी पोर्टल पर दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमओ के मुताबिक फरीदपुर सीएचसी पैथॉलोजी में हेमटोलाजी एनालाइजर मशीन का संचालन शुरू हो गया है। बताया कि तीन सौ बेड अस्पताल में भी कंप्यूटर पर मरीजों की जांच रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। जल्द ही रिपोर्ट मेसेज पर मिलने लगेगी। ब्यूराे
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed