फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The tenant got one bigha of temple land registered in his name, now preparing to sell it

Bareilly News: किराएदार ने अपने नाम करा ली मंदिर की एक बीघा जमीन, अब बेचने की तैयारी

Fri, 07 Feb 2025 02:16 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Fri, 07 Feb 2025 02:16 AM IST
विज्ञापन
The tenant got one bigha of temple land registered in his name, now preparing to sell it
बरेली। चौपुला के पास श्री बगिया शिव मंदिर की एक बीघा जमीन को किराएदार ने फर्जी दस्तावेज बनवाकर अपने नाम करवा लिया है। अब वह उसे बेचने की तैयारी में है।
विज्ञापन

उस जमीन को बेचने के लिए वह कई ग्राहकों दिखा चुका है। इसकी जानकारी मंदिर के पुजारी को हुई तो उन्होंने इसका विरोध किया। पुजारी ने इसकी शिकायत डीएम से भी की है लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
विज्ञापन

श्री बगिया शिव मंदिर 95 वर्ष पुराना है। चौपुला के पास मंदिर का परिसर 10 बीघा का है। यह जमीन अब करोड़ों की है। राजा राम वैद्य और पूर्व मेयर सुभाष पटेल के पिता ने मंदिर के लिए 1930 में जमीन दान की थी। उस दौरान यहां के लोग राजमिस्त्री व मजदूरी करते थे। आर्थिक तंगी की वजह से उसी दौरान व्यावसायिक उपयोग के लिए आरोपी को एक बीघा जमीन किराए पर दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उस समय मंदिर के सचिव बाबू सिंह थे, 1984 में उनका निधन हो गया। बाबू सिंह के बाद नत्थू सिंह समिति के सचिव बने। नत्थू सिंह के बाद अब गोकिल सिंह सिसोदिया मंदिर के पुजारी व उपाध्यक्ष बनाया गया। गोकिल सिंह का आरोप है कि मंदिर का जो परिसर किराए पर दिया गया था, उसे कुछ वर्ष पहले आरोपी ने अपने नाम करवा लिया है।
जमीन अपने नाम करवाने के बाद वह उसे बेचने के लिए सक्रिय हो गया है। उसने जमीन का व्यावसायिक उपयोग बंद कर दिया है और किराया भी नहीं दे रहा है। बेचने के लिए उसने कई लोगों को जमीन दिखाई।

पुजारी ने इसका विरोध करते हुए तहसील से रिकार्ड निकलवाया तो जालसाजी सामने आई। उन्होंने बताया कि यह जमीन करोड़ों की है। कभी किराएदार रहा आरोपी, अब उस पर कब्जा कर लिया है। उन्होंने शिकायत डीएम से करते हुए न्याय की गुहार लगाई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed