फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The temperature dropped below normal... started feeling cold at night

Bareilly News: सामान्य से कम हुआ पारा... रात में होने लगा ठंड का अहसास

Sat, 12 Oct 2024 05:50 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 12 Oct 2024 05:50 AM IST
विज्ञापन
The temperature dropped below normal... started feeling cold at night
बरेली। बीते वर्ष अक्तूबर में उमस हावी रही पर इस वर्ष रात में हल्की ठंड के अहसास ने एसी, कूलर बंद करा दिए हैं। मौसम विशेषज्ञ ने आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान में भी गिरावट का अनुमान जताया है।
विज्ञापन

मौसम की चाल पर गौर करें तो बीते वर्ष 20 अक्तूबर को न्यूनतम तापमान 20 डिग्री के नीचे पहुंचा था। इस वर्ष ये स्थिति 11 अक्तूबर से ही शुरू हो गई। शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 1.4 डिग्री लुढ़ककर 19.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। यह सामान्य से एक डिग्री कम है।
विज्ञापन

अधिकतम तापमान सामान्य स्तर पर 32.5 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विशेषज्ञ अतुल कुमार के मुताबिक बीते दिनों बारिश के बाद से रात में नमी 80 फीसदी के पार और दिन में 40 फीसदी के करीब दर्ज हो रही है। रात में नमी की अधिकता से पर्यावरणीय शीतलन से हल्की ठंड का अहसास लोगों को हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आगामी दस दिनों में न्यूनतम तापमान के 15 डिग्री तक पहुंचने और अधिकतम तापमान के 30 डिग्री तक दर्ज होने का अनुमान जताया है। बताया कि इस वर्ष गर्मी और बारिश सामान्य से ज्यादा हुई। जिसके प्रभाव स्वरूप कड़ाके की ठंड का लोगों को सामना करना पड़ेगा।


वायरल बीमारियों के बढ़ रहे मरीज, बरतें एहतियात
वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. सतीश चंद्रा के मुताबिक शुक्रवार को ओपीडी में इलाज के लिए पहुंचे मरीजों में 50 फीसदी वायरल की चपेट में रहे। बच्चे, बुजुर्ग समेत युवा भी नजला की चपेट में आ रहे हैं। इन्हें दवा के साथ बचाव के उपाय बताए। मौसम में बदलाव के दौरान वायरस, बैक्टीरिया सक्रिय होते हैं। इसलिए ताजा और पौष्टिक खानपान, सुबह और शाम फुल आस्तीन के कपड़े पहनने, धूप में ज्यादा देर न ठहरने, मच्छरों से बचाव के लिए जरूरी एहतियात अपनाने, तबीयत बिगड़ने पर विशेषज्ञ चिकित्सक से परामर्श का सुझाव दिया है।

बीते सात दिन का तापमान
तिथि अधिकतम न्यूनतम
10 अक्तूबर 32.7 20.4
09 अक्तूबर 33.2 22.6
08 अक्तूबर 32.5 24.0
07 अक्तूबर 33.7 24.4
06 अक्तूबर 33.6 23.2
05 अक्तूबर 34.2 23.9
04 अक्तूबर 34.1 22.7
-
मौसम इनपुट
32.5
19.0
धूप निकलेगी। शाम को हल्के बादल मंडराने के आसार हैं।
सूर्योदय 6:11
सूर्यास्त 5:46
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed