{"_id":"67f43ebee8cd2524d506f018","slug":"the-temperature-crossed-38-degrees-clouds-started-hovering-bareilly-news-c-4-lko1064-614702-2025-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: 38 डिग्री के पार पहुंचा पारा, मंडराने लगे बादल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: 38 डिग्री के पार पहुंचा पारा, मंडराने लगे बादल
विज्ञापन
अनुकूल माहौल बना तो बुधवार को हो सकती है बूंदाबांदी
बरेली। अप्रैल के पहले सप्ताह में ही पारा 38 डिग्री के पार जा पहुंचा है। हालांकि, मौसम विभाग ने गर्मी से जल्द ही हल्की राहत मिलने के आसार जताए हैं। तापमान में गिरावट होगी और निम्न वायुदाब का क्षेत्र बना तो रिमझिम भी हो सकती है।
मौसम विशेषज्ञ अतुल कुमार के मुताबिक हवा में नमी की कमी होने से अधिकतम तापमान में बढोतरी जारी है। सोमवार को दिन का पारा एक डिग्री बढ़त के साथ 38.9 डिग्री सेल्यिस दर्ज हुआ, जो सामान्य से तीन डिग्री अधिक रहा। शाम पांच बजे तक तेज धूप रही। रात का तापमान सामान्य से दो डिग्री ज्यादा 19.9 डिग्री दर्ज हुआ। हालांकि, मंगलवार से शहर में उत्तर पश्चिमी दिशा से चल रही हवा के साथ पहाड़ों पर मंडरा रहे बादलों का प्रवेश होगा। नमी बढ़ने और हल्के बादल मंडराने से गर्मी से कुछ राहत मिलेगी। पारा भी लुढ़कने की उम्मीद है। अभी हवा में नमी का स्तर 42 फीसदी है। ब्यूरो
--
मौमस इनपुट
38.9
19.9
धूप निकलेगी। हल्के बादल मंडराने के आसार हैं।
सूर्योदय 5:55
सूर्यास्त 6:34