{"_id":"60cb9a878ebc3e6ef90515be","slug":"the-teenager-was-handed-over-to-the-family-from-the-correctional-home-bareilly-news-bly450143569","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाल सुधार गृह से किशोरी परिवार को सौंपी गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाल सुधार गृह से किशोरी परिवार को सौंपी गई
विज्ञापन
पिता पर लगाया था मारपीट का आरोप
निघासन। पिता पर मारपीट का आरोप लगाने वाली किशोरी को बाल सुधार गृह से बृहस्पतिवार देर रात उसके परिवार को सौंप दिया गया।
परिवार ने बताया कि 15 जून को एक व्यक्ति ने किशोरी को एक नेता के घर चावल लेने भेजा था, लेकिन जब वह घर नहीं लौटी तो परिवार ने गायब करने का आरोप लगाया। पुलिस ने छानबीन कर किशोरी को दो घंटे में बरामद कर लिया। किशोरी ने बताया कि उसके माता-पिता उसे मारते हैं, जिस पर वह उनके साथ रहना नहीं चाहती। इसलिए वह घर से चली गई थी।
पुलिस के मुताबिक, बाद में किशोरी को परिवार वालों ने वापस लेने से मना कर दिया था, तो पुलिस ने बुधवार को उसे बाल सुधार गृह भेज दिया। वहीं, प्रभारी निरीक्षक डीके सिंह ने बताया कि पुराने मामले में एक नेता ने सुलह कराई थी, जिसके 30 हजार रुपये उसे मिलने थे। पैसा न मिलने का दोषी नेता को बताया गया है।
इस मामले में एसपी विजय ढुल ने बताया कि किशोरी को सीडब्ल्यूसी के सामने पेश किया गया था, जहां उसने पिता पर पिटाई के आरोप लगाते हुए उनके साथ न रहने की बात कही, जिसकी काउंसिलिंग के बाद उसे उसके माता पिता के सुपुर्दगी में दे दिया गया है। संवाद