{"_id":"6b089e5faf765b550903df12","slug":"the-teams-from-ik-collection-and-noorani-bricks-field-emerged-as-winners-bareilly-news-c-188-1-sbly1013-103739-2026-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: आईके कलेक्शन और नूरानी ब्रिक्स फील्ड की टीम रही विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: आईके कलेक्शन और नूरानी ब्रिक्स फील्ड की टीम रही विजेता
विज्ञापन
नवाचार एवं उत्कृष्ट कार्यों के लेखन और प्रस्तुतीकरण पर दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन। फोटो स्रोत
फरीदपुर। फरीदपुर क्रिकेट लीग (एफसीएल) के तहत आयोजित छत्रपाल सिंह दिवाकर क्रिकेट लीग के पांचवें दिन मैदान पर बृहस्पतिवार को रोमांचक मुकाबले खेले गए। पहले मुकाबले में आईके कलेक्शन तो दूसरे मुकाबले में नूरानी ब्रिक्स फील्ड की टीम विजेता रही। आयोजक छत्रपाल सिंह दिवाकर ने मैदान में पहुंचकर खिलाड़ियों को नकद पुरस्कार देकर उनका मनोबल बढ़ाया।
दिन के पहले मैच में टॉपर एकेडमी फरीदपुर की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 105 रन पर सिमट गई। जवाब में आईके कलेक्शन बरेली ने सधी हुई बल्लेबाजी करते हुए 12.4 ओवर में तीन विकेट खोकर 106 रन बनाते हुए मुकाबला सात विकेट से अपने नाम कर लिया। शानदार प्रदर्शन के लिए अब्दुल जीशान को मैन ऑफ द मैच चुना गया। दूसरे मुकाबले में अली डेयरी ने निर्धारित ओवरों में आठ विकेट के नुकसान पर 125 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए नूरानी ब्रिक्स फील्ड ने 19.2 ओवर में 126 रन बनाकर जीत हासिल की। टीम के गेंदबाज रिहान बेग ने धारदार गेंदबाजी करते हुए चार विकेट झटके और मैन ऑफ द मैच रहे। उन्हें शानदार गेंदबाजी के लिए 12 हजार रुपये की नकद पुरस्कार राशि प्रदान की गई।
छक्कों पर भी बरसा इनाम
मैच के दौरान विमल और सुयश यादव की तरफ से लगाए गए आकर्षक छक्कों के लिए उन्हें दो हजार रुपये का नकद पुरस्कार दिया गया। इसके अलावा सुयश यादव समेत अन्य उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को भी पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया।