{"_id":"6668ef021a56c0bee30b68a4","slug":"the-team-that-went-to-catch-electricity-theft-was-attacked-bareilly-news-c-183-1-sbly1007-103470-2024-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: बिजली चोरी पकड़ने गई टीम पर हमला, एसडीओ-जेई ने भाग कर बचाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: बिजली चोरी पकड़ने गई टीम पर हमला, एसडीओ-जेई ने भाग कर बचाई जान
विज्ञापन
गुलड़िया/सिरौली। थाना सिरौली क्षेत्र के ग्राम केसरपुर में विद्युत चोरी पकड़ने गई टीम को वीडियो बनाना महंगा पड़ गया। इससे उग्र ग्रामीणों ने टीम पर हमला कर दिया। इसमें दो विद्युतकर्मी घायल हो गए, जबकि एसडीओ और जेई ने भाग कर जान बचाई। पुलिस ने विद्युत टीम की ओर से मिली तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है, जबकि दूसरे पक्ष की तहरीर झूठी निकली है। घटना के बाद से गांव में बिजली सप्लाई बंद कर दी गई है। घटना का वीडियो भी वायरल हुआ है।
मंगलवार की सुबह 5 से 6 बजे के बीच बरसेर बिजलीघर उपकेंद्र के एसडीओ अनमोल कुमार के नेतृत्व में जेई हिरदेश कुमार , टेक्नीशियन सचिन कुमार और लाइनमैन असलम समेत आधा दर्जन से अधिक कर्मचारी चोरी पकड़ने के लिए केसरपुर गांव पहुंचे। यहां गांव के पप्पू गुप्ता और नन्हे गुप्ता के यहां बिजली चोरी होने के आरोप में टीम ने वीडियो बनानी शुरू कर दी। उस दौरान घर में परिवार के सभी सदस्य सो रहे थे। आरोप है कि लाइनमैन असलम ने घर में घुसकर यह देखना चाहा कि बिजली से कौन-कौन से उपकरण संचालित हैं। इसी दौरान घर के सदस्य जाग गए। दोनों पक्षों में कहासुनी होने लगी। इसी दौरान मोहल्ले के भी कुछ अन्य लोग शोर सुनकर एकत्रित हो गए। ग्रामीणों ने पूरी टीम को घेर कर पकड़ लिया। ग्रामीणों ने लाइनमैन असलम और टेक्नीशियन सचिन कुमार को खूब पीटा, जिससे दोनों घायल हो गए हैं, जबकि एसडीओ और जेई किसी तरह ग्रामीणों से छूटकर अपनी जान बचाकर भाग गए।
बाद में अन्य ग्रामीणों की मदद से सचिन कुमार और असलम को भी छुड़ाया गया। इस दौरान विद्युत कर्मचारियों की पिटाई का किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इधर, एसडीओ अनमोल कुमार घटना के बाद टीम के साथ थाना सिरौली पहुंच गए। उनकी तहरीर पर पुलिस ने प्रेमपाल, सचिन, सुदेश शर्मा व अन्य व्यक्ति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पप्पू गुप्ता ने भी बिजली कर्मचारियों के खिलाफ घर में घुसकर मारपीट और छेड़छाड़ की तहरीर दी है, जो कि पुलिस जांच में झूठी निकली। ग्रामीणों ने बताया कि इस घटना के बाद से गांव की बिजली सप्लाई बंद कर दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विभाग द्वारा मॉर्निंग रेड अभियान चलाया जा रहा है। सूचना पर गांव टीम पहुंची थी। यहां कई लोग बिजली चोरी कर रहे थे। वीडियो बनाने के दौरान ग्रामीणों ने अभद्रता करते हुए हमला कर दिया। मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।
-अनमोल कुमार, एसडीओ, विद्युत विभाग
विद्युत विभाग और ग्रामीणों के बीच मारपीट के मामले में जानकारी मिली है। जांच में ग्रामीणों की तहरीर झूठी निकली है, जबकि विद्युत विभाग की तरफ से आरोपियों के विरुद्ध मारपीट एवं सरकारी कार्य में बाधा डालने की रिपोर्ट दर्ज की है।
- लव सिरोही, इंस्पेक्टर सिरौली