फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The team of Sacred Hearts School won in the senior boys category

Bareilly News: सीनियर बालक वर्ग में सेक्रेड हार्ट्स स्कूल की टीम ने बाजी मारी

Tue, 29 Apr 2025 02:21 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 29 Apr 2025 02:21 AM IST
विज्ञापन
The team of Sacred Hearts School won in the senior boys category
बरेली। सेक्रेड हार्ट्स स्कूल में चल रही तीन दिवसीय 14वीं वीरेंद्र सिंह मेमोरियल इंटर स्कूल वॉलीबॉल प्रतियोगिता का समापन सोमवार को हो गया। इसमें सीनियर बालक वर्ग में सेक्रेड हार्ट्स स्कूल ट्रांसपोर्ट नगर और बालिका वर्ग में आर्मी पब्लिक स्कूल की टीम अव्वल रहीं। वहीं जूनियर बालक वर्ग में जिंगल बेल्स स्कूल और जूनियर बालिका वर्ग में ब्लू बर्ड स्कूल की टीम ने विजय हासिल की।
विज्ञापन


सीनियर बालक वर्ग में सेक्रेड हार्ट्स स्कूल ट्रांसपोर्ट नगर की टीम ने सेक्रेड हार्ट्स स्कूल करमपुर चौधरी को 25-18 और 25-23 से हराकर देकर ट्राॅफी पर अपना कब्जा जमाया।
विज्ञापन

सीनियर बालिका वर्ग में सेक्रेड हार्ट्स स्कूल करमपुर चौधरी और आर्मी पब्लिक स्कूल के बीच खिताबी भिड़ंत हुई। इसमें आर्मी पब्लिक स्कूल ने हुए 25-20, 22-25 एवं 15-09 के अंतर से मुकाबले को अपने नाम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं जूनियर बालक वर्ग में जिंगल बेल्स स्कूल और ब्लू बर्ड स्कूल के बीच फाइनल मुकाबला हुआ। इसमें जिंगल बेल्स स्कूल ने विपक्षी टीम को 25-18 और 25-15 के अंतर से पराजित किया।
जूनियर बालिका वर्ग में ब्लू बर्ड स्कूल ने सेक्रेड हार्ट्स स्कूल करमपुर चौधरी को 25-14, 22-25 और 15-08 के अंतर से मात दी।
इस मौके पर सीनियर बालक वर्ग में अरबाज खान और जूनियर वर्ग में मो. अनस को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी के खिताब से नवाजा गया। सीनियर बालिका वर्ग में यह खिताब इलमा बी और जूनियर वर्ग में मानवी पटेल के नाम रहा। इस दौरान विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरित किए गए।


प्रतियोगिता के अंतिम दिन मुख्य अतिथि डाॅ. अखिलेश सक्सेना ने क्रीड़ा प्रांगण में वाॅलीबाॅल उछाल कर शुभारंभ किया। इस अवसर पर विद्यालय के छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम में मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। विद्यालय की निदेशिका राधा सिंह, कार्यकारी निदेशक निर्भय बेनीवाल, प्रधानाचार्या डाॅ. उर्मिला वाजपेयी, विशिष्ट अतिथि डीडी रावत, अखिलेंद्र सिंह और आरके वाजपेयी उपस्थित रहे। निर्णायक मंडल की ओर से योगेश राठी, मो. उजैर, गौरव राजपूत, समय चैधरी, अभिषेक तिवारी, पंकज भट्ट आदि का योगदान रहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed