{"_id":"6a9494e7d8e8f93d0809ce70","slug":"the-system-of-making-the-body-healthy-is-sick-bareilly-news-c-4-bly1015-956621-2026-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: शरीर स्वस्थ बनाने की व्यवस्था बीमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: शरीर स्वस्थ बनाने की व्यवस्था बीमार
Mon, 31 Aug 2026 02:09 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Mon, 31 Aug 2026 02:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। स्मार्ट सिटी में लोगों के शरीर को स्वस्थ बनाने के लिए बनाई गईं ओपन जिम में व्यवस्था ही बीमार है। अव्यवस्थाओं के चलते गांधी उद्यान, वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी राजकीय महिला महाविद्यालय और राजकीय इंटर कॉलेज (जीआईसी) में बने ओपन जिम अपनी उपयोगिता खो रहे हैं। स्थिति ऐसी है कि अगर कोई व्यक्ति यहां व्यायाम करने जाता है तो उसको चोट लगने का खतरा बना रहता है।
अवंतीबाई लोधी कॉलेज में ओपन जिम के उपकरण घास और झाड़ियों से घिर चुके हैं। यहां दिनभर पशु चरते दिखाई देते हैं। जिम की मशीनों में जंग लग गया है। कई तो टूट भी चुकी हैं। यहां सांप व अन्य जीवों का खतरा रहता है। इस वजह से लोग इस ओर आते ही नहीं।
जीआईसी में मौजूद ओपन जिम की भी कई मशीनें टूट गई हैं। यहां लगाई गईं मशीनों का पेंट भी छूट चुका है। कई उपकरण नीचे से टूट रहे हैं। कई टेढ़े हो गए हैं। इस वजह से अभ्यास के दौरान चोट लगने का डर रहता है।
विज्ञापन
गांधी उद्यान में मौजूद ओपन जिम भी बदहाली का शिकार है। यहां व्यायाम के लिए लगाए गए कई उपकरण टूट चुके हैं। कई मशीनों के ऊपरी हिस्से गायब हैं तो कई मशीनें नीचे से टूट गई हैं। इस वजह से लोगों को परेशानी होती है।
वर्जन :
ओपन जिम के खराब उपकरणों को चिह्नित करके इन्हें बदलवाया जाएगा। जहां झाड़ियां उग आई हैं, वहां भी साफ-सफाई कराई जाएगी। - संजीव कुमार मौर्य, नगर आयुक्त