फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The system felt cold... the sky became a cover for the destitute and the homeless, the earth became a bed

Bareilly News: व्यवस्था को लगी ठंड... बेसहारा और बेघरों के लिए आसमान की चादर, धरती बनी बिछौना

Tue, 12 Dec 2023 12:47 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Tue, 12 Dec 2023 12:47 PM IST
विज्ञापन
The system felt cold... the sky became a cover for the destitute and the homeless, the earth became a bed
बरेली। शहर का न्यूनतम पारा लुढ़कर पांच डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। अस्थायी रैन बसेरे नहीं बने हैं। व्यवस्था को ठंड लग गई है। ऐसे में बेसहारा और बेघर लोग खुले आसमान के नीचे रात बिता रहे हैं। नगर निगम के एक स्थायी रैन बसेरे को छोड़ दें तो शहर में अन्य कहीं उनके लिए कोई व्यवस्था नहीं है। शहर के प्रमुख चौराहों से लेकर जंक्शन, पुराना व सेटेलाइट बस अड्डा आदि स्थानों पर ठिठुरन के बीच लोग रात काटते दिखे। जिला अस्पताल में स्थायी रैन बसेरा तो है, लेकिन यहां चादर, कंबल आदि का कोई इंतजाम नहीं। ऐसे में यहां तीमारदार भी ठिठुरने के लिए मजबूर हैं। नगर निगम के स्थायी रैन बसेरा में पर्याप्त जगह नहीं है। सोमवार रात यहां 12 लोग ठहरे हुए थे। रैन बसेरा में जगह न होने के कारण कई लोग नगर निगम के बाहर खुले आसमान के नीचे ठिठुरते नजर जाए। रैन बसेरा में एक खिड़की पर दरवाजा भी नहीं है। ऐसे में सर्द हवाएं यहां भी लोगों को परेशान कर रही हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed