{"_id":"67d5e238123f1eb1ba06c288","slug":"the-system-failed-holidays-even-on-holi-and-friday-due-to-choke-teachers-bareilly-news-c-4-bly1015-598993-2025-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: व्यवस्था फेल... होली व जुमा पर भी चोक सीवर लाइनों की वजह से जलभराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: व्यवस्था फेल... होली व जुमा पर भी चोक सीवर लाइनों की वजह से जलभराव
Sun, 16 Mar 2025 01:55 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Sun, 16 Mar 2025 01:55 AM IST
विज्ञापन
बरेली। होली व जुमा पर नगर निगम की ओर से की गई व्यवस्था फेल हो गई। कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बनी। सिकलापुर समेत पुराने शहर के चक, जोगी नवादा में सबसे अधिक परेशानी हुई। सीवर की गंदगी सड़कों पर फैलने से लोगों को आवाजाही में दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
जलभराव की शिकायतों पर नगर निगम के स्वास्थ्य विभाग ने कई इलाकों में मशीन से चोक सीवर की साफ-सफाई कराई थी। सूफी टोला वार्ड के सैलानी, कुरैश नगर, घेर जाफर खां इलाकों में जलभराव की समस्या को दूर करने का दावा किया गया था। एक साल से पुलिया चोक होने के कारण बिहारीपुर समेत नौमहला वार्ड के कुछ इलाकों में जलभराव होता था। होली के मद्देनजर पुलिया की भी सफाई कराई गई थी। होली के दिन ये सारे इंतजाम ध्वस्त हो गए। शुक्रवार को चक महमूद में मलिक स्कूल के सामने सीवर ओवरफ्लो होने से चक चुंगी तक सड़क पर गंदगी फैली रही। जोगी नवादा में वनखंडीनाथ मंदिर के आस-पास कई गलियों में जलभराव की स्थिति रही।
जहां पर सीवर चोक की दिक्कत थी, उन इलाकों में साफ-सफाई कराई गई थी। हमारी टीम हर समय तैयार थी, अगर दोबारा शिकायत आती तो तत्काल समस्या का समाधान कराया जाता। - डॉ. नैन सिंह, उप नगर स्वास्थ्य अधिकारी