फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The swimming pool built in the sports stadium will be buzzing from today

Bareilly News: स्पोर्ट्स स्टेडियम में बना तरणताल आज से होगा गुलजार

Wed, 02 Apr 2025 02:42 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 02 Apr 2025 02:42 AM IST
विज्ञापन
The swimming pool built in the sports stadium will be buzzing from today
बरेली। स्पोर्ट्स स्टेडियम में बना तरणताल बुधवार से गुलजार होगा। तैराकी प्रतियोगिताओं की तैयारी करने वाले खिलाड़ी व तैराकी के शौकीन लोग आवश्यक दस्तावेजों के साथ अपना पंजीकरण करा सकेंगे। इसमें 18 वर्ष के लोगों से 600 रुपये व इससे अधिक के लिए 800 रुपये प्रतिमाह शुल्क लिया जाएगा।
विज्ञापन

स्पोर्ट्स स्टेडियम में पंजीकरण के लिए 10 रुपये के फाॅर्म के साथ दो फोटो, आधार कार्ड की छायाप्रति और त्वचा संबंधी कोई बीमारी न होने का प्रमाणपत्र पटल सहायक अविनाश कुमार के पास जमा कराना होगा। दो अप्रैल की शाम पांच बजे से इस सत्र के लिए तरणताल का शुभारंभ होगा। आरएसओ जीतेंद्र यादव के अनुसार सुबह छह से नौ और अपराह्न चार से छह बजे तक के दो स्लॉट चलाए जाएंगे। अगर खिलाड़ियों की संख्या बढ़ती है तो स्लॉट को बढ़ाया जाएगा। उन्होंने बताया कि 25 मीटर लंबे, 12 मीटर चौड़े और पांच फुट गहरे तरणताल में आधुनिक फिल्टर प्लांट लगा है। वहीं पानी को स्वच्छ बनाए रखने के लिए पाइपलाइन व केमिकल का प्रयोग किया जाएगा।
विज्ञापन


बड़े तरणताल के लिए 16 तक चलेगा शिविर
स्टेडियम में ओलंपिक मानकों पर बने बड़े तरणताल के लिए बुधवार से 16 अप्रैल तक छात्रावासों के लिए शिविर लगाया जाएगा। इसके लिए चयनित पांच बालक व छह बालिकाएं अलग- अलग शहरों से प्रतिभाग करेंगी। इसके बाद प्रशिक्षक की तैनाती नहीं होने के कारण इसे बंद कर दिया जाएगा। 18 फुट गहरा, 50 मीटर लंबा और 25 मीटर चौड़े तरणताल को केवल प्रशिक्षित खिलाड़ियों के लिए रिजर्व कर दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed