फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The student was murdered by strangulation, injury marks on her private parts testify to the brutality.

Bareilly News: मोहम्मदी-पुवायां रूट पर बस सेवा फिर शुरू होने की उम्मीद

Tue, 10 Oct 2023 11:44 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 10 Oct 2023 11:44 PM IST
विज्ञापन
The student was murdered by strangulation, injury marks on her private parts testify to the brutality.
मोहम्मदी। ग्रामीण मार्गों के सर्वे से मोहम्मदी-पुवायां रूट पर रोडवेज बस सेवा के जल्द संचालन की उम्मीद जगी है। कम राजस्व प्राप्ति के चलते इस रूट पर संचालित गोला डिपो की बस सेवा करीब पांच वर्ष पहले बंद कर दी गई थी।
विज्ञापन

मोहम्मदी और पुवायां से लखनऊ रूट पर वर्ष 2018 में गोला डिपो की बसों का संचालन शुरू हुआ था। लखनऊ और बरेली में अपना काम निपटाकर यात्री समय से घर लौट जाते थे। वर्ष 2020 के अंत में इस रूट की बस सेवा बंद कर दी गई। बसें न होने से गुलरिया, परवसतनगर, सिसोरा, अकरवाबाद, महमदपुर, खजुरिया, मंगरेना, अजयपुर, मुकीमपुर, धमोला, केहुआ, भघेली, बिजपरी, मोहम्मदी, सराय, जरिया, शेखापुर, रोरबा, विचपुरी, नयागांव, देवरी आदि गांवों के ग्रामीणों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

परिवहन सेवा से अछूते ग्रामीण मार्गों पर बस संचालन के लिए कराए गए सर्वे से इस रूट के यात्रियों को भी रोडवेज के सफर की सुविधा फिर मिलने की उम्मीद जगी है। गोला डिपो से कराए गए सर्वे में कुछ रूट ऐसे हैं, जिससे इस रूट के यात्रियों को भी राहत मिल सकती है। खजुहा निवासी डॉ. विवेक वर्मा, सिसौरा निकूमपुर के संतोष त्रिवेदी, मोहमदी के व्यापारी विकास श्रीवास्तव व गांव भगेली के प्रधान अंशुल त्रिवेदी ने बताया कि बस सेवा बंद होने से ग्रामीणों को काफी दिक्कतें हो रही हैं। लखनऊ, बरेली, दिल्ली जाने में समस्या होती थी। बसें चल जाएं तो बहुत अच्छा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


गोला डिपो ने किया है 16 ग्रामीण मार्गों का सर्वे
एआरएम गोला महेश चंद्र कमल ने बताया कि परिवहन सेवाओं से अछूते 16 ग्रामीण मार्गों का सर्वे किया गया है। रिपोर्ट भेजी जा चुकी है। इन मार्गों में गनेशपुर- गोला से मोहम्मदी, मोहम्मदी व पुवायां, महेशपुर से अमीरनगर होकर मैगलगंज आदि रूट शामिल हैं।


2020 में इस रूट की बसें बंद कर दी गईं थीं। जानकारी मिली है कि मोहम्मदी-पुवायां रूट पर सर्वे हुआ है। इस संबंध में परिवहन मंत्री से मिलकर बसों के संचालन का प्रयास किया जाएगा। - लोकेंद्र प्रताप, विधायक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed