फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The stolen money was found in the sub post office during cleaning.

Bareilly News: चोरी गए रुपये सफाई के दौरान उप डाकघर में ही मिले

Thu, 31 Oct 2024 03:15 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 31 Oct 2024 03:15 AM IST
विज्ञापन
The stolen money was found in the sub post office during cleaning.
हाफिजगंज। उप डाकघर सेंथल में चोरी होने के मामले में चोरों के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है, लेकिन अगले दिन बुधवार को सफाई के दौरान उप डाकघर में ही चोरी गए रुपये मिल गए। डाकघर में पहले चोरी की रिपोर्ट बाद में सफाई के दौरान मिले रुपये की कहानी पर लोगों ने हैरानी जताई है। फिलहाल, पुलिस मामले में जांच कर रही है।
विज्ञापन

कस्बा सेंथल में स्थित उप डाकघर के उप डाकपाल अजय गंगवार ने मंगलवार को चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया था की रात में अज्ञात व्यक्ति ने डाकघर में घुसकर उसमें रखी 38,379 की राशि चोरी कर लिए। सुबह डाकघर खोलने पर देखा कि बक्से का ताला खुला था, तब चोरी की जानकारी हुई। इसके बाद पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली थी।
विज्ञापन

बुधवार सुबह उप डाकपाल थाना हाफिजगंज पहुंच गए और पुलिस को बताया कि डाकघर से चोरी हुई रकम सफाई के दौरान मिल गई है और अपनी रिपोर्ट वापस लेना चाहते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed