{"_id":"6615c937097a57efd50e2b84","slug":"the-stadiums-arrangements-are-in-poor-condition-even-the-toilets-are-in-poor-conditionthe-stadiums-arrangements-are-in-poor-condition-even-the-toilets-are-in-poor-condition-bareilly-news-c-4-bly1015-379257-2024-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: स्टेडियम की व्यवस्थाएं बेहाल, शौचालय तक की हालत खराब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: स्टेडियम की व्यवस्थाएं बेहाल, शौचालय तक की हालत खराब
Wed, 10 Apr 2024 04:33 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Wed, 10 Apr 2024 04:33 AM IST
विज्ञापन
बरेली। स्पोर्ट्स स्टेडियम में खिलाड़ियों को उच्च स्तरीय सुविधाएं देने का दावा किया जाता है, लेकिन जमीनी हकीकत इसके विपरीत है। यहां खिलाड़ियों के लिए मूलभूत सुविधाएं भी मुहैया नहीं कराई जा रही हैं। मैदान में दो शौचालय बने हुए हैं, लेकिन इस्तेमाल योग्य कोई नहीं है।
स्टेडियम में पूरे दिन चहलकदमी रहती है। सुबह बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक मैदान में टहलने आते हैं। वहीं सेना भर्ती की तैयारी करने वाले युवा भी आते हैं। मैदान में दो शौचालय हैं, जिनमें से एक निर्माणाधीन है। इसे विधायक निधि से चार साल से तैयार किया जा रहा है, लेकिन शुरू नहीं किया जा सका है। वहीं पुराना शौचालय खस्ताहाल है। नाम न लिखने की शर्त पर खिलाड़ियों ने बताया कि शौचालय में पूरे दिन दुर्गंध आती रहती है। आलम ये है कि इसके दरवाजे टूट चुके हैं। साफ-सफाई नहीं की जाती है, जिससे बिना मास्क लगाए प्रवेश करना दूभर हो जाता है। राजेंद्र नगर निवासी खिलाड़ी ने बताया कि स्टेडियम शुल्क ले रहा है तो सुविधाएं भी अच्छी देनी चाहिए। मूलभूत सुविधाएं देने में ही विभाग के अधिकारी आनाकानी कर रहे हैं।
एक बार सुबह सफाई होती है। इसके बाद कर्मचारी स्टेडियम में जुट जाते हैं। इसलिए बार-बार प्रयोग होने से शौचालय गंदा हो जाता है। मैंने जब से यहां कार्यभार संभाला है, तभी से विधायक निधि से बन रहे शौचालय का यही हाल है।
विज्ञापन
जितेंद्र यादव, आरएओ