फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The spark of protest is intensifying, farmers said- we will not give land to the authority

Bareilly News: तेज हो रही विरोध की चिंगारी, किसान बोले- प्राधिकरण को नहीं देंगे जमीन

Sun, 07 Sep 2025 03:07 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 07 Sep 2025 03:07 AM IST
विज्ञापन
The spark of protest is intensifying, farmers said- we will not give land to the authority
बरेली। बरेली विकास प्राधिकरण (बीडीए) की ओर से नई टाउनशिप के लिए विज्ञप्ति प्रकाशन के बाद किसानों में आक्रोश है। उनका कहना है कि सहमति के बिना बीडीए उनकी जमीन कैसे ले सकता है? क्या यह अंग्रेजी हुकूमत है जो बीडीए उनकी जमीन छीन लेगा? किसानों ने प्रशासन के उच्चाधिकारियों से मुलाकात कर विरोध जताने की बात कही है।
विज्ञापन

पीलीभीत रोड से सटी ग्राम पंचायत कलापुर में फसलों की सिंचाई के लिए नहर है। इससे वहां की जमीन काफी उपजाऊ है। पड़ोस में ही एयरपोर्ट और बरेली महानगर होने से जमीनें बेशकीमती हैं। शनिवार दोपहर डेढ़ बजे कलापुर के मजरा बरकापुर स्थित ग्राम पंचायत कार्यालय में ग्रामीणों के साथ प्रधान प्रतिनिधि भी मौजूद थे। सभी बीडीए से अपनी जमीन बचाने पर चर्चा कर रहे थे।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि बीडीए ने उनकी 500 बीघे से अधिक जमीन के अधिग्रहण की तैयारी शुरू कर दी है। नियमानुसार, 80 प्रतिशत भू-स्वामियों की सहमति के बाद ही जमीन का अधिग्रहण हो सकता है। यदि बीडीए नियम का उल्लंघन कर उनकी जमीन लेने की कोशिश करेगा तो वह चुप नहीं बैठेंगे। बीडीए पहले उनको मुआवजा दे, जिनकी जमीन का 20 साल पहले ही अधिग्रहण कर चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोपहर दो बजे आसपुर खूबचंद गांव के छोर पर स्थित परचून की दुकान के सामने एकत्र किसानों में भी बीडीए की नीति के विरुद्ध गुस्सा देखने को मिला।
बातचीत में पता चला कि यहां 28 गाटों की जमीन के अधिग्रहण के लिए बीडीए ने तैयारी की है। लेखपाल-कानूनगो सहमति पत्र पर किसानों का हस्ताक्षर-अंगूठा लेने गांव आ रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed