फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The soldier called the girlfriend in the room, people created a ruckus by latching outside

सिपाही ने कमरे में प्रेमिका को बुलाया, लोगों ने बाहर से कुंडी लगाकर किया हंगामा

Sat, 09 May 2020 01:46 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 09 May 2020 01:46 AM IST
विज्ञापन
The soldier called the girlfriend in the room, people created a ruckus by latching outside
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
नवाबगंज। कोतवाली में तैनात एक सिपाही ने शुक्रवार दोपहर किराये के कमरे में प्रेमिका को बुला लिया। मोहल्ले वालों को इसकी भनक लगी तो उन्होंने बाहर से कुंडी लगा दी और हंगामा शुरू कर दिया। हंगामे की सूचना पर मकान मालिक वहां पहुंचे और कुंडी खोलकर प्रेमिका को भगा दिया। मामले की जानकारी होने पर कोतवाल ने कस्बे में किराये के कमरों में रह रहे सभी सिपाहियों को कोतवाली परिसर में रहने का आदेश दिया है।
विज्ञापन

नवाबगंज कोतवाली में तैनात एक कांस्टेबल कस्बे में घंटाघर के पास एक मकान में किराये पर रहते हैं। कांस्टेबल का कस्बे की एक युवती के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा है। शुक्रवार दोपहर कांस्टेबल ने प्रेमिका को अपने कमरे पर बुला लिया। मोहल्ले वालों ने प्रेमिका को कमरे में घुसते हुए देख लिया। जब काफी देर तक वह बाहर नहीं निकली तो लोगों ने बाहर से कमरे की कुंडी लगा दी और हंगामा शुरू कर दिया। मामले की जानकारी मिलते ही मकान मालिक वहां पहुंचे और कमरे का दरवाजा खोलकर युवती को भगा दिया। साथ ही कांस्टेबल से इसको लेकर नाराजगी जाहिर की। मामले की जानकारी कोतवाल सुरेंद्र सिंह पचौरी को मिली तो उन्होंने कांस्टेबल को बुलाकर जमकर फटकार लगाई। साथ ही कस्बे में किराये के मकानों में रह रहे सभी कांस्टेबलों को बैरक में ही रहने के आदेश दिए।
विज्ञापन

जानकारी मिली है, मामले की जांच कराई जा रही है। जांच में दोषी पाए जाने पर कांस्टेबल पर कार्रवाई की जाएगी। साथ ही सभी कांस्टेबलों को, जो कस्बे में किराये के मकानों में रह रहे है उन्हें कोतवाली परिसर में रहने के निर्देश दिए गए हैं। सुरेंद्र सिंह पचौरी, कोतवाल नवाबगंज

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed