फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The sixth procession took place in a spiritual atmosphere from Khanqah Niaziya

Bareilly News: खानकाह नियाजिया से रुहानी माहौल में निकला छठवीं का जुलूस

Wed, 26 Jul 2023 02:11 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Wed, 26 Jul 2023 02:11 AM IST
विज्ञापन
The sixth procession took place in a spiritual atmosphere from Khanqah Niaziya
बरेली। मुहर्रम धीरे-धीरे अपने शबाब पर पहुंचता जा रहा है। अजादारी का सिलसिला तेज हो चला है। मंगलवार को खानकाह नियाजिया से मुहर्रम पर छठवीं का कदीमी जुलूस निकाला गया। ढोल, नगाड़ों और ताशों की मातमी धुन पर दो दर्जन तख्त-ओ-ताजिये निकले। इसमें शामिल एक दर्जन से अधिक छोटे-बड़े अलम लहराते हुए अजादारों में जोश भर रहे थे।
विज्ञापन

जुलूस से पहले मलूकपुर स्थित इमामबाड़ा फतेह निशान से पोशाक लाई गई। खानकाह नियाजिया के सज्जादानशीन अल्हाज शाह मेहंदी मियां ने खानकाह के प्रबंधक शब्बू मियां नियाजी के साथ जुनेद मियां नियाजी, जाहिद मियां मियां नियाजी, डॉ. कमाल मियां नियाजी, कासिम मियां नियाजी सहित तमाम खानवादों की दस्तारबांदी की और पटका पहनाया। इसके बाद तख्त-ओ-तजियों को नजराना दे कर रवाना किया।
विज्ञापन

यहां से यह जुलूस प्रबंधक शब्बू मियां नियाजी की कयादत में या हुसैन... की सदाओं के साथ रवाना हुआ। ख्वाजा कुतुब से गली वजीर अली, कटरा चांद खां, कोहाड़ापीर होते हुए देर रात जुलूस बानखाना पहुंचा। जुलूस रात में वहां पर विश्राम करेगा। शब्बू मियां के सचिव मौलाना कासिम नियाजी ने बताया कि जुलूस बुधवार को दिन में वापस खानकाह के लिए रवाना होगा। वापसी के रूट पर निर्माण कार्य के चलते इस बार बदले हुए मार्ग से वापसी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

फकीरी लिबास जुलूस में भर रहे थे रुहानियत

जुलूस में सज्जादा व प्रबंधक सहित तमाम खानवादे और सैकड़ों की तादाद में मुरीद व अजादार हरे फकीरी लिबास में शामिल थे, जो जुलूस में रुहानियत पैदा कर रहे थे। मुहर्रम पर हरे रंग का यह लिबास खानकाह की पुरानी रिवायत रही है। सभी नंगे पैर भी रहते हैं। ऐसा हजरत इमाम हुैसन की अकीदत में करते हैं।

इमाम हुसैन के हजारों दीवानों ने लूटा लंगर
बरेली। खानकाह नियाजिया से निकाले गए जुलूस से पहले लंगर का आयोजन किया गया, जिसे इमाम हुसैन के हजारों दीवाने लूटते नजर आए। लंगर का आयोजन खानकाह सहित तमाम मुरीदों की ओर से किया गया। इसमें खाने पीने के साथ-साथ तमाम अन्य वस्तुएं भी लोगों ने बांटी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed