{"_id":"68966d3e30f69a8b0f087fb8","slug":"the-server-could-not-be-made-operational-in-the-post-office-there-was-a-problem-in-functioning-bareilly-news-c-4-vns1074-699992-2025-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: डाकघर में सुचारु नहीं हो सका सर्वर, कामकाज में हुई दिक्कत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: डाकघर में सुचारु नहीं हो सका सर्वर, कामकाज में हुई दिक्कत
विज्ञापन
बरेली। जिले के डाकघरों में आईटी 2.0 के रोलआउट होने के बाद सर्वर डाउन की समस्या बरकरार है। शुक्रवार को भी डाकघर पहुंचने वालों की लंबी कतार लगी रही। कई लोग वापस लौटने को विवश रहे। वहीं, सर्वर की सुस्त गति से विभागीय कार्य भी प्रभावित रहे।
बृहस्पतिवार की तरह शुक्रवार को भी डाकघरों में कनेक्टिविटी की समस्या हुई। जैसे-जैसे सर्वर आता वैसे ही कार्य शुरू होते ही काउंटर पर कतार लग जाती। इसके चलते स्पीड पोस्ट, मनी ऑर्डर, रजिस्ट्री और अन्य आवश्यक कार्य कराने आए लोगों को परेशानी हुई। प्रधान डाकघर के सीनियर पोस्टमास्टर जेए खान ने बताया कि नए सॉफ्टवेयर के चलते अभी कुछ तकनीकी दिक्कत आ रही है, इसे जल्द ही ठीक कराया जाएगा। कनेक्टिविटी न होने पर अन्य विकल्प का प्रयोग किया जा रहा है। ब्यूरो