फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The secret of the doctor's wife's death is not revealed

Bareilly News: नहीं खुला डॉक्टर की पत्नी की मौत का राज

Sun, 21 May 2023 11:40 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 21 May 2023 11:40 PM IST
विज्ञापन
The secret of the doctor's wife's death is not revealed
- बंद कमरे में मिला था शव, पोस्टमार्टम में भी वजह नहीं आई सामने
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पूरनपुर। निजि चिकित्सक टीएन सिंह की पत्नी पूनम सिंह की मौत का राज पोस्टमार्टम में भी नहीं खुल सका। ऐसे में विसरा सुरक्षित रख लिया गया है, जिसे जांच को प्रयोगशाला भेजा जाएगा।
नगर की प्रदीप कॉलोनी निवासी डॉ. टीएन सिंह की पत्नी पूनम सिंह का शव शुक्रवार को बंद कमरे में मिला था। उसके मुंह से खून भी निकल रहा था। हालांकि सूचना पर पुलिस के पहुंचने पर कमरा खुला मिला था।
विज्ञापन

पुलिस ने जांच में पाया कि डॉ. टीएन सिंह और उनकी पत्नी घर में अलग-अलग कमरों में सोते थे। पूनम सिंह बृहस्पतिवार रात 10 बजे अपनी डेढ़ साल की पुत्री के साथ कमरे में सोईं थीं। बकौल डाॅक्टर शुक्रवार को दिन में उनके सोकर न उठने पर दोपहर दो बजे कमरे का दरवाजा तोड़ा गया। अंदर पूनम का शव पड़ा था। डेढ़ साल की पुत्री शव के पास खड़ा होकर रो रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाल आशुतोष रघुवंशी ने बताया कि चिकित्सक की पत्नी की मौत पर चिकित्सकों के पैनल से पोस्टमार्टम कराया गया। वीडियोग्राफी भी कराई गई। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चिकित्सक की पत्नी की मौत का राज नहीं खुल सका है। विसरा सुरक्षित किया गया है। जिसे शीघ्र ही जांच को प्रयोगशाला भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed