फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The search for land for the State Ayurvedic Medical College has been ongoing for 15 years.

Bareilly News: राजकीय आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज के लिए 15 साल से जमीन की तलाश जारी

Sat, 29 Aug 2026 02:04 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Sat, 29 Aug 2026 02:04 AM IST
विज्ञापन
The search for land for the State Ayurvedic Medical College has been ongoing for 15 years.
बरेली। बांस मंडी स्थित एसआरएम राजकीय आयुर्वेदिक कॉलेज की इमारत 15 साल पहले ही जर्जर घोषित हो चुकी है। कॉलेज को न्यूनतम पांच एकड़ जमीन की आवश्यकता है, लेकिन अब तक जमीन नहीं मिल पाई है। हालांकि, जमीन खरीदने के लिए शासन से कोई फंड नहीं मिला है।
विज्ञापन

इमारत बनाने के लिए शासन आर्थिक रूप से तैयार है। शिक्षकों ने कई बार दान में जमीन मांगी, पर सभी प्रयास विफल रहे हैं। बिथरी चैनपुर विधायक डॉ. राघवेंद्र शर्मा ने दो माह पहले यह मुद्दा विधानसभा में उठाया था। कॉलेज की प्राचार्य प्रीति शर्मा ने बताया कि जमीन दिलाने के लिए विधायक, मंत्री और प्रशासन से कई बार पत्राचार किया गया, लेकिन अब तक कोई नतीजा नहीं निकला है। बीते दिनों यूनानी मेडिकल कॉलेज में कॉलेज स्थानांतरित होने की चर्चा थी, जिसे शासन ने मना कर दिया। हम दान की जमीन ढूंढ रहे हैं, लेकिन कॉलेज की इमारत बनवाने के लिए शासन से बजट मिलेगा। पिछले वर्ष बारिश में पुरुष छात्रावास का छज्जा टूट गया था। इसके बाद नेशनल कमीशन फॉर इंडियन सिस्टम ऑफ मेडिसिन ने छात्रावास न होने के कारण कुछ सीटें भी कम कर दी थीं।
विज्ञापन



प्रतिदिन सैकड़ों लोगों का आना-जाना

एसआरएम राजकीय आयुर्वेदिक कॉलेज में रोजाना करीब 800 से 900 लोग आते हैं। इनमें तीन सौ विद्यार्थी, चार सौ मरीज (ओपीडी में), 170 कर्मचारी और 40 शिक्षक शामिल हैं। इन दिनों बारिश के कारण कॉलेज के भवन में पानी रिस रहा है। यह स्थिति किसी भी बड़े हादसे को न्योता दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed