फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The screws will be tightened on those who hold a festival on the road

Bareilly News: सड़क पर मजमा लगाने वालों पर कसेगा शिकंजा

Wed, 12 Apr 2023 01:40 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 12 Apr 2023 01:40 AM IST
विज्ञापन
The screws will be tightened on those who hold a festival on the road
बरेली। सैलानी बाजार में फायरिंग के दौरान बेहिसाब भीड़ मौजूद थी। ईद से पहले सड़कों पर रौनक बढ़ी है। चौराहों, चाय की दुकानों व होटलों में मजमा लग रहा है। चुनाव आचार संहिता लगने के बाद पुलिस अब रोज रात अभियान चलाकर हुड़दंगियों पर कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन

अक्सर दुकानों पर लगने वाले मजमे में होने वाली बहसबाजी विवाद का कारण बनती है। चुनाव, राजनीति और आईपीएल को लेकर इन सार्वजनिक स्थानों पर चर्चा होती है, जिससे झगड़ा शुरू होता है। अधिकांश युवा अपने परिजनों से इबादत का बहाना बनाकर घर से निकलते हैं और सड़कों पर हुड़दंग मचाते हैं। इन दिनों यातायात नियमों की भी धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। सड़कों पर रात में ट्रिपलिंग और कानफोड़ू साइलेंसर वाली बाइकें दौड़ रही हैं। इससे आम लोगों और महिलाओं को परेशानी होती है।
विज्ञापन

---
युवाओं के हाथ में पहुंच रहे अवैध हथियार
देहात क्षेत्र में तैयार होने वाले तमंचे शहर के युवाओं के हाथों तक पहुंच रहे हैं। इस कारण अक्सर शहर की शांति व्यवस्था में खलल पड़ रहा है। इन हथियारों का प्रयोग लड़के टशन दिखाने और हवाई फायरिंग के लिए करते हैं। कहासुनी के बाद फायरिंग की घटनाएं सामने आ रही हैं। सैलानी कांड में वायरल वीडियो में युवाओं के हाथ में तमंचे दिख रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



वर्जन
आचार संहिता लागू हो गई है। सार्वजनिक स्थलों पर समूह में खड़े होने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। पुलिस रोज रात सर्च अभियान चलाएगी। - राहुल भाटी, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed