फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The roof of the verandah collapsed in the Municipal Corporation's Shastri Market

Bareilly News: नगर निगम की शास्त्री मार्केट में भरभराकर गिरी बरामदे की छत गिरी

Fri, 08 Aug 2025 02:46 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 08 Aug 2025 02:46 AM IST
विज्ञापन
The roof of the verandah collapsed in the Municipal Corporation's Shastri Market
बरेली। शहर के व्यस्ततम कुतुबखाना बाजार स्थित शास्त्री मार्केट में बुधवार रात क्रॉकरी की दुकान के सामने बरामदे की छत भरभराकर कर गिर गई। गनीमत रही कि रात में छत गिरी। अगर यही हादसा दिन में होता तो लोग हताहत हो सकते थे।
विज्ञापन

व्यापारियों ने नगर निगम पर लापरवाही का आरोप लगाया है। कहा कि किराया लेने के बाद नगर निगम मरम्मत पर ध्यान नहीं देता। मरम्मत कराने के लिए वे लोग नौ साल से चक्कर लगा रहे हैं। अब तक समाधान नहीं हुआ।
विज्ञापन

शास्त्री मार्केट में आदित्य भसीन व सुनील भसीन की क्रॉकरी शॉप है। दोनों बुधवार की शाम को दुकान बंदकर घर चले गए। बृहस्पतिवार को बंदी का दिन था। सुबह दस बजे जब बरामदे की छत गिरने की जानकारी मिली तो वह मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

शास्त्रीनगर मार्केट एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश छाबड़ा ने बताया कि मार्केट 1975 में बना था। नौ साल से वह जर्जर हिस्सों में मरम्मत की मांग के साथ चक्कर लगा रहे हैं। नगर निगम से अधिकारी और कर्मचारी आए पर मरम्मत नहीं कराई।

सुनील भसीन, सुशील अरोड़ा और बलदेव राज ने बताया कि मार्केट में ऊपर नीचे मिलाकर करीब 60 दुकानें हैं। नगर निगम को महीने में 50 हजार से अधिक का किराया मिलता है। किराया ले रहे हैं मरम्मत भी कराएं ताकि आगे कोई हादसा न होने पाए। ब्यूरो
--
किरायेदारों से परिसर खाली करने के लिए कहा गया है। मौके पर फ्लैक्सी लगाकर खतरे से सचेत भी कर रहे हैं। - मनीष अवस्थी, मुख्य अभियंता, नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed