फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The roads here are like this ... Get out of there

यहां सड़कें ऐसी...जिधर से निकलो उधर ही फिसलन

Wed, 12 Aug 2020 02:43 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 12 Aug 2020 02:43 AM IST
विज्ञापन
The roads here are like this ... Get out of there
बारिश के बाद कुछ एेसी दिखीं सड़कें। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

मंगलवार को बारिश के बाद चौपुला पुल सर्विस रोड पर रेंगता रहा ट्रैफिक
विज्ञापन

श्यामगंज से कालीबाड़ी जाने का रास्ता पूरी से हुआ बंद

बरेली। मंगलवार को शहर के कई हिस्सों में अलग-अलग समय पर बारिश हुई, जिसके कारण सड़कों का हाल बेहाल हो गया। सबसे ज्यादा परेशानी उन क्षेत्रों में हुई जहां निर्माणकार्य चल रहा था। चौपुला चौराहा और सेटेलाइट पर पड़ी चिकनी मिट्टी से फिसलकर कई बाइक सवार चोटिल हुए। इसी तरह पीलीभीत बाईपास की चंद्रगुप्त पुरम कॉलोनी में जल निकासी की उचित व्यवस्था न होने के कारण बारिश का पानी लोगों के घरों में घुस गया।
चौपुला पुल की सर्विस रोड पहले से ही उखड़ी पड़ी है। बारिश के बाद इस रोड ही स्थिति और भी बदहाल हो गई है। मंगलवार को यहां फिसलन बढ़ने से कई दो पहिया वाहन सवार सड़कों पर गिरते रहे। फिसलन के कारण पूरे दिन जाम की स्थिति रही। श्यामगंज से कालीबाड़ी के बीच का रास्ता सोमवार को बारिश के बाद बंद ही रहा। यहां दलदल इतना अधिक हो गया कि वाहन फंस रहे थे। पटेल चौक की ओर से आने वाले बाइक सवार बरेली कॉलेज पार करने के बाद कालीबाड़ी की गलियों में वाहनों को ले जा रहे थे। गलियां भी उखड़ी पड़ी हैं। इससे वहां भी कई बार जाम लगा। यहां से निकलने वाले वाहन श्यामगंज किराना बाजार की ओर निकल रहे थे, जिससे दिन भर जाम की स्थिति रही। उधर, श्यामगंज चौराहे के पास भी सड़क की खुदाई के बाद मिट्टी का पटान कर ऐसे ही छोड़ दिए जाने से कीचड़ और दलदल से लोग परेशान रहे। वहीं क्षेत्र के कुछ दुकानदार भी जलभराव के कारण अपनी दुकानें नहीं खोल सके। इसके अलावा श्यामगंज चौराहे पर टेंपों वालों के कारण भी जाम बना रहा।
विज्ञापन

वहीं पीलीभीत बाईपास पर चंद्रगुप्त पुरम कॉलोनी में लोगों के घरों में पानी घुस गया। यहां के राहुल सागर, गंगाराम, ऊषा गुप्ता समेत कई अन्य ने नगर निगम में फोन कर पानी निकासी फेल होने की जानकारी दी। बारिश रुकने के करीब एक घंटे के बाद कॉलोनी में भरा पानी उतर सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed