फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The road got submerged in the first rain due to improvised construction

कामचलाऊ निर्माण से पहली बारिश में ही धंस गई सड़क

Sun, 13 Jun 2021 11:56 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 13 Jun 2021 11:56 PM IST
विज्ञापन
The road got submerged in the first rain due to improvised construction
होटल चंद्रगुप्त रोड की धंसी मिट्टी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सीवर लाइन डालने के बाद हाल ही में बनी थी गांधी उद्यान से चौकी चौराहा तक सड़क

विज्ञापन
बरेली। सीवर लाइन बिछाने के बाद जल निगम ने गांधी उद्यान से चौकी चौराहा तक सड़क का कामचलाऊ तरीके से निर्माण करा दिया। नतीजा यह रहा कि सड़क पहली बारिश ही नहीं झेल सकी। दो-ढाई घंटे की बारिश में ही सड़क कई जगह धंस गई और वहां पानी भर गया।
सेंट्रल सीवर लाइन डालने के बाद करीब डेढ़ महीने पहले गांधी उद्यान से चौकी चौराहा के बीच सड़क का निर्माण कराया गया। यह सड़क जल निगम के ठेकेदार ने बनवाई, लेकिन इसकी गुणवत्ता पर किसी ने ध्यान नहीं दिया। लिहाजा बारिश शुरू होते ही सड़क धंसने लगी है। शनिवार को करीब दो घंटे की बारिश के बाद जब इस सड़क से वाहन गुजरे तो रविवार सुबह तक प्रभा सिनेमा के पास मंदिर के सामने मेन होल के चारों ओर की सड़क धंस गई। कोई हादसा न हो, इसलिए आसपास के लोगों ने यहां एक लकड़ी में लाल कपड़ा बांधकर लगा दिया है। इसके अलावा आयकर भवन के सामने भी एक जगह सड़क धंस गई है। वहां पानी भर गया है।
विज्ञापन

सड़क बनने से पहले ही मिट्टी धंसी

मुख्य डाकघर के सामने से स्टेशन रोड की ओर जाने वाली गली में भी कुछ समय पहले ही सीवर लाइन डाली गई है। अभी यहां सड़क नहीं बनी है, जिसके चलते बरसात होने पर यहां दलदल हो गई है और जगह-जगह से मिट्टी धंस गई है। आसपास के लोगों ने बताया कि सड़क पर दलदल के कारण यहां लोगों के वाहन भी फिसल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभी सड़क निर्माण का काम लगातार चल रहा है। गांधी उद्यान से चौकी चौराहा की ओर जाने वाली सड़क में जो भी खामी होगी, उसे दिखवाकर ठीक कराया जाएगा। - संजय कुमार, एक्सईएन, जल निगम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed