फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The road construction process did not move forward even after the order

Bareilly News: आदेश पर भी सड़क निर्माण की प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ी

Wed, 21 May 2025 02:27 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 21 May 2025 02:27 AM IST
विज्ञापन
The road construction process did not move forward even after the order
जिम्मेदारों की अनदेखी से ऊबड़-खाबड़ मार्ग से गुजर रहे लोग
विज्ञापन




सिरौली। रामगंगा से श्मशान घाट तक मंत्री के आदेश के बाद भी सड़क निर्माण का कार्य पूरा नहीं कराया जा सका। जिम्मेदारों की अनदेखी के चलते लोग ऊबड़-खाबड़ मार्ग से गुजरने को मजबूर है। इस मार्ग के खस्ता होने के चलते इसका सबसे ज्यादा खामियाजा किसानों को भुगतना पड़ रहा है।

सिरौली कस्बे में रामगंगा से श्मशान घाट तक नगर पंचायत प्रशासन ने 900 मीटर सड़क निर्माण के लिए 30 लाख का टेंडर डालकर निर्माण कार्य शुरू कराया था। कार्य चार माह पूर्व शुरू हुआ था, लेकिन रामगंगा मोड़ तक सड़क बनने के बाद 300 मीटर सड़क का कार्य रोक दिया गया। इसमें कुछ लोगों का तर्क था कि जो चकरोड जा रहा है, वो खेतों की जगह है, जबकि रामगंगा आने-जाने के लिए राहगीर सैकड़ों साल से इसी मार्ग से गुजरते हैं, तब से यह सड़क निर्माण की प्रक्रिया रुक गई।
विज्ञापन




फसलें बिक्री करने में हो रही परेशानी

मार्ग खस्ताहाल होने के चलते किसानों को परेशानी हो रही है। किसान इस क्षेत्र में खरबूजा, तरबूज, काली तोरई, खीरा, टमाटर आदि की खेती करते हैं, लेकिन इस मार्ग से फसलों को बाजार तक ले जाने में परेशानी हो रही है। इससे किसान कम कीमतों में ही अपनी फसल को बेच रहे है, जिससे उन्हें नुकसान हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन




श्मशान घाट समिति के रामपाल मौर्य, पुनीत गुप्ता ने बताया कि वे अनगिनत शिकायत थाना समाधान दिवस में कर चुके हैं, लेकिन केवल आश्वासन ही मिला। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed