{"_id":"67ed8c3d2c87dd3b22027b1a","slug":"the-riverbanks-continue-to-be-filled-existence-under-threat-bareilly-news-c-182-1-sbly1021-104234-2025-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: नदी किनारे पटान जारी, अस्तित्व पर मंडरा रहा खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: नदी किनारे पटान जारी, अस्तित्व पर मंडरा रहा खतरा
विज्ञापन
नवाबगंज फोटो 1 पनघैली नदी के किनारे नवनिर्मित मकान
नवाबगंज। दबंगों और भूमाफियाओं ने पनघैली नदी के किनारे की भूमि को पाटकर निर्माण कार्य शुरू करा दिया है। पनघैली नदी के बदलते स्वरूप से लोगों में नाराजगी है। इसके बावजूद भी जिम्मेदार इन पर कार्रवाई नहीं कर पा रहे हैं, जिससे कब्जेदारों के हौसले बुलंद हैं। इससे नदी के अस्तित्व पर खतरा मंडरा रहा है। इस मामले में ग्रामीणों के साथ नगर पालिका परिषद नवाबगंज की पालिकाध्यक्ष ने मुख्यमंत्री से भी शिकायत की है।
कस्बे के उत्तर दिशा में सदियों से पनघैली नदी बह रही है। एक दशक पहले नदी का विस्तार काफी था, लेकिन अब इसका स्वरूप नाले में तब्दील हो गई है। इसकी खास वजह दबंगों और भूमाफियाओं की तरफ से नदी का पटानकर कब्जा कर निर्माण करना है। इसका जीता जागता उदाहरण कस्बे के पश्चिम से लेकर पूर्व तक नदी के किनारों की भूमि पर कब्जा है, जिस पर मकानों के निर्माण कार्य कराए जा रहे हैं।
नदी के दोनों ओर तटों के पास धार्मिक स्थल बने हुए हैं। नदी की भूमि पर कब्जा करने की अनगिनत शिकायतें भी अफसरों के पास पहुंचती रही हैं, लेकिन धरातल पर कभी कार्रवाई नहीं हुई। इस मामले को लेकर पालिकाध्यक्ष प्रेमलता राठौर ने कई बार अधिकारियों से शिकायत की। इस मामले को लेकर नगर पालिका अध्यक्ष प्रेमलता राठौर ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंप कर कार्रवाई की माग की है। संवाद
विज्ञापन
--
दो माह पहले बनी थी टीम
इस मामले की जांच के लिए दो माह पहले प्रशासन ने टीम गठित की थी, लेकिन अभी तक जांच आगे नहीं बढ़ सकी।
--
प्रशासन नहीं दे रहा राजस्व का सही रिपोर्ट : पालिकाध्यक्ष
पालिकाध्यक्ष प्रेमलता राठौर ने बताया कि नदी को दूषित कर अवैध कब्जा करने का प्रयास किया जा रहा है। शिकायतों के बाद भी राजस्व का सही रिपोर्ट नहीं दे रहा है। मुख्यमंत्री से शिकायत की है। आश्वासन मिला है। कार्रवाई होने के बाद यहां पौधरोपण कराया जाएगा, जिससे नदी का अस्तित्व और वातावरण भी शुद्ध और साफ रहेगा।