{"_id":"67255a788b6f0d1c910a8b84","slug":"the-relatives-of-the-watchman-reached-the-police-station-for-the-arrest-of-the-accused-bareilly-news-c-4-1-bly1039-513085-2024-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चौकीदार के परिजन पहुंचे थाने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चौकीदार के परिजन पहुंचे थाने
विज्ञापन
मीरगंज। 29 अक्तूबर की रात शराब पिलाने के बहाने ले जाकर चौकीदार की हत्या के मामले में दो आरोपियों पर कार्रवाई के लिए परिजन ग्रामीणों संग थाने पहुंचे।
थाना मीरगंज क्षेत्र के गांव खरामरिया सानी निवासी 45 वर्षीय चौकीदार चंद्रसेन पुत्र झगनलाल का शव बुधवार की सुबह ग्रामीणों को आम के बाग के पास पड़ा मिला। चंद्रसेन के परिवार के लोगों ने गांव के दो लोगों के खिलाफ उनकी हत्या का आरोप लगाकर दो लोगों पर मामला दर्ज कराया था। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं होने से पुलिस ने आरोपियों को छोड़ दिया था। इसके विरोध में शुक्रवार को परिजन थाने पहुंचे और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए सांठगांठ का आरोप लगाया।
इंस्पेक्टर मीरगंज सिद्धार्थ सिंह तोमर ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं होने से उसका विसरा सुरक्षित किया गया है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद