{"_id":"688fc89d1a0977eca7087eff","slug":"the-relatives-caught-the-sister-in-law-who-had-gone-with-her-brother-in-law-bareilly-news-c-4-1-bly1039-696526-2025-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: जीजा के साथ गई साली को परिजनों ने पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: जीजा के साथ गई साली को परिजनों ने पकड़ा
विज्ञापन
भोजीपुरा। एक युवक अपनी साली को ले गया। परिजनों ने 20 दिन के बाद लड़की को मेडिकल कॉलेज से पकड़ लिया, लेकिन आरोपी भाग गया। पुलिस ने लड़की के भाई की तहरीर पर जीजा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
थाना क्षेत्र के एक कस्बा निवासी युवक मुईद 11 जुलाई को अपनी साली को ले गया था। परिजनों ने भोजीपुरा थाने में तहरीर दी थी, लेकिन पुलिस युवती व आरोपी जीजा को नहीं पकड़ सकी। शनिवार शाम आरोपी युवती को भोजीपुरा स्थित मेडिकल काॅलेज पर युवती को लेकर आया। परिजनों को पता चला तो परिजन मौके पर पहुंचे, तब वह युवती को छोड़कर भाग गया। युवती के भाई ने रविवार को घटना की तहरीर भोजीपुरा पुलिस को दी है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी मुईद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर युवती को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भिजवाया है।
प्रभारी निरीक्षक भोजीपुरा प्रवीन सोलंकी ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी की तलाश की जा रही। संवाद